google.com, pub-3470501544538190, DIRECT, f08c47fec0942fa0
top of page

केंद्रीय मंत्री अनुप्रिया बोलीं- प्रतापगढ़ का कर्ज नहीं उतार सकेगा अपना दल


प्रतापगढ़, 2 सितंबर 2022 : अपनादल एस की राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं केंद्रीय मंत्री अनुप्रिया पटेल आज शुक्रवार 2 सितंबर को प्रतापगढ़ जिले में थीं। उन्‍होंने कहा कि पार्टी प्रतापगढ़ जनपद का कर्ज नहीं उतार सकती। इसी जनपद से अपना दल का प्रदेश में खाता खुला था और पार्टी का पहला विधायक बना था।

अपना दल एस का प्रतापगढ़ में सदस्‍यता अभियान : अनुप्रिया पटेल प्रतापगढ़ के प्लाजा पैलेस में आयोजित पार्टी के सदस्यता अभियान के शुभारंभ के मौके पर बतौर मुख्य अतिथि बोल रही थीं। उन्होंने कहा कि उनके पिता स्व. डा. सोने लाल पटेल की यह कर्मभूमि रही। यहीं से उन्होंने कमेरा समाज को एकजुट करने का कार्य किया था। शहर के नजदीक पूरे केशवराय में बना मेडिकल कालेज उन्हीं के नाम पर करके सरकार ने उन्हें सच्ची श्रद्धांजलि दी है।

प्रतापगढ़ से अपनत्‍व जताया : अनुप्रिया पटेल ने कहा कि इस दल की नींव यहीं पर पड़ी थी। इसे पार्टी कभी भुला नहीं सकती। इसके पूर्व पार्टी के कार्यकारी अध्यक्ष एवं प्रदेश सरकार के मंत्री डा. आशीष पटेल ने कहा कि गुंडे माफिया को पार्टी किसी कीमत पर सदस्य नहीं बनाएगी। उन्होंने कहा कि पार्टी के लोग किसी भी भाजपा के कार्यकर्ता, ब्लाक प्रमुख को सदस्य नहीं बनाएंगे। वर्ष 2024 के चुनाव को लेकर पार्टी अपनी सदस्यता बढ़ा रही है। पार्टी ने एक करोड़ सदस्य बनाने का लक्ष्य रखा है।

इन लोगों ने पार्टी की सदस्‍यता ली : इस दौरान ट्रक आपरेटर यूनियन के अध्यक्ष विजय सिंह सहित कई लोगों ने अपना दल एस की सदस्यता ग्रहण की।

Kommentare


bottom of page
google.com, pub-3470501544538190, DIRECT, f08c47fec0942fa0