गणतंत्र दिवस की परेड में यूपी को मिली सर्वश्रेष्ठ झांकी की ट्राफी सीएम को सौंपी
- chandrapratapsingh
- Apr 13, 2022
- 1 min read

लखनऊ, 13 अप्रैल 2022 : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के सुझाव पर इस वर्ष नई दिल्ली में गणतंत्र दिवस की परेड में उत्तर प्रदेश की 'ओडीओपी और काशी विश्वनाथ धाम' विषय पर केंद्रित झांकी को प्रथम पुरस्कार मिला है। बुधवार को पुरस्कार स्वरूप प्राप्त ट्राफी और प्रशस्ति पत्र सीएम योगी आदित्यनाथ को सौंपा गया। देश के 73वें गणतंत्र दिवस पर राजपथ पर निकली झांकियों में यूपी की झांकी ने लोगों का ध्यान अपनी ओर आकर्षित किया था।
नई दिल्ली में गणतंत्र दिवस की परेड में उत्तर प्रदेश की झांकी को सूचना एवं जनसम्पर्क विभाग ने प्रस्तुत किया था। सीएम योगी ने राष्ट्रीय स्तर का यह प्रतिष्ठित सम्मान प्राप्त किये जाने पर जनता को बधाई दी है। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय राजधानी में उत्तर प्रदेश की झांकी को प्रथम पुरस्कार मिलने से हमारे जनपदों के विशिष्ट उत्पादों के साथ-साथ राज्य में सांस्कृतिक एवं धार्मिक पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा।
Comments