google.com, pub-3470501544538190, DIRECT, f08c47fec0942fa0
top of page
Writer's picturestatetodaytv

सावधान ! "रहस्यमयी महिला" घंटी बजाकर बुलाती है घर से बाहर और फिर... "ओ स्त्री कल आना"



बॉलीवुड एक्टर राजकुमार राव, श्रद्धा कपूर और पंकज त्रिपाठी की फिल्म 'स्त्री' तो आपको जरूर याद होगी। इस फिल्म में एक स्त्री के डर से पूरे गांव में रात के अंधेरे में सन्नाटा पसार जाता है। लोगों में इतनी दहशत हो जाती थी कि लोग घर में कैद हो जाते थे। लोगों ने डर के मारे अपने घर के बाहर 'ओ स्त्री कल आना' तक लिखना शुरू कर दिया था। ऐसी ही एक घटना मध्य प्रदेश के ग्वालियर शहर से सामने आई है।


रात का अंधेरा, चहुंओर सन्नाटा और दबे पैर के साथ दरवाजे पर एक महिला की दस्तक... इसके बाद धीरे से वह डोर बेल बजाती है और उसके बगल में छुप जाती है। आखिर क्या है इस महिला की कहानी।

 

क्या है पूरा मामला


ग्वालियर के चंदन नगर क्षेत्र में एक महिला देर रात लोगों के घरों के दरवाजे खटखटाती है। डोर बेल बजाती है। इसके कई वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हैं। इसे लेकर तरह-तरह की चर्चाएं हैं। कई लोग इसे रहस्यमयी महिला मानते हैं। इससे लोगों में डर का माहौल है। वीडियो देखने के बाद कॉलोनी में लोग सहमे हैं। इसके बाद ग्वालियर एसपी धर्मवीर सिंह ने पूरे मामले में संज्ञान लिया है। उन्होंने वीडियो की जांच कर कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।

 

 

महिला के बारे में जानकारी आई सामने

 

वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश पर सीएसपी शुभा श्रीवास्तव ने एक टीम को इसकी जांच में लगाया है। पुलिस ने जांच की तो पता चला कि महिला ने एक दिन में कई घरों के दरवाजे खटखटाए थे। इस पर पुलिस ने महिला की तस्वीर मुखबिरों को दिखाए। इससे यह जानकारी मिली कि वह आपागंज की रहने वाली है। ग्वालियर में अपने दोस्त विक्की के साथ लिव इन में रहती थी। महिला का पति से तलाक हो गया है और उसकी छह साल की एक बच्ची है।

 

 

सच्चाई सामने आने पर सभी हैरान

 

पुलिस ने महिला की तलाश के बाद उससे पूछताछ की है। महिला बताया कि विक्की शाक्य से उसकी दोस्ती हो गई थी। बीते 08 जून को उसका विक्की से झगड़ा हो गया और वह उसे छोड़कर कहीं चला गया था। महिला को पता था कि वह चंदन नगर का रहने वाला है। उसने विक्की की तलाश में चंदन नगर के कुछ घरों की घंटी बजाई थी। महिला का लिव इन पार्टनर विक्की शाक्य बाड़ा पर एक दुकान में काम करता है। उसकी मुलाकात महिला से छह साल पहले हुई थी।

 

 

दोनों करना चाहते हैं शादी

 

पुलिस पूछताछ में विक्की शाक्य ने कहा कि हम सालों से साथ रह रहे हैं। अब हम शादी करना चाहते हैं। उसने मुझे तलाशने के लिए कुछ घरों की घंटी बजाई थी, उसके बाद वह मेरे घर पर आ गई थी। उसका घंटी बजाने का गलत उद्देश्य नहीं था, वह केवल मुझे खोज रही थी। 

37 views0 comments

留言


bottom of page
google.com, pub-3470501544538190, DIRECT, f08c47fec0942fa0