google.com, pub-3470501544538190, DIRECT, f08c47fec0942fa0
top of page

30 हजार करोड़ की रैपिड रेल दिल्ली से मेरठ जा रही-सीएम योगी


लखनऊ, 1 फरवरी 2022: यूपी में विधानसभा चुनाव को लेकर मोदीनगर विधानसभा क्षेत्र के प्रभावी मतदाता संवाद का मंच तैयार हुआ है। कार्यक्रम में सीएम योगी आदित्यनाथ कार्यक्रम ने कहा कि आज मैं एक विशेष अपील करने आया हूं। वर्तमान में पूरा देश और दुनिया सदी की सबसे बड़ी महामारी का सामना कर रहे हैं। केंद्र सरकार ने फ्री में टेस्ट, फ्री उपचार और फ्री वैक्सीन दी। जिन लोगों ने वैक्सीन के लिए गुमराह किया और कहा कि ये भाजपा की वैक्सीन है उन्हें बताना है कि जब भाजपा की वैक्सीन है तो भाजपा को ही वोट देंगे।

यूपी में डबल इंजन की सरकार

भाजपा की डबल इंजन की सरकार राशन की डबल डोज हर महीने लोगों को दे रही है। 43 लाख गरीबों को उत्तर प्रदेश में आवास दिया। 2.61 लाख को शौचालय दिया गया। ये हाइवे, डिफेंस कॉरिडोर, आदि 2017 से पहले भी आ सकते थे। उससे पहले इत्र वाले मित्र सारा पैसा खा जाते थे।

विकास ठप था गरीब वंचित था

विकास ठप होता था। गरीब वंचित होता था। जब सरकार का बुलडोजर चला तो 30 हज़ार करोड़ की रैपिड रेल दिल्ली से मेरठ जा रही है। दिल्ली की यात्रा महज़ 30 मिनट में होगी। विधायक मंजू शिवच और संसद सत्यपाल ने इसके लिए मेहनत की। पहले कहा जाता था कि यूपी में 30 हज़ार करोड़ का फंड कहां से आएगा। लेकिन, डबल इंजन की सरकार ने इसे संभव बनाया।

Comments


bottom of page
google.com, pub-3470501544538190, DIRECT, f08c47fec0942fa0