AAP ने जारी की 40 प्रत्याशियों की 5वीं सूची, योगी के खिलाफ लड़ेंगे विजय श्रीवास्तव
- chandrapratapsingh
- Jan 29, 2022
- 1 min read

लखनऊ, 29 जनवरी 2022 : उत्तर प्रदेश के विधानसभा चुनाव 2022 में पहली बार उतर रही आम आदमी पार्टी अकेले ही सभी 403 सीट पर चुनाव लड़ेगी। आम आदमी पार्टी ने शनिवार को पार्टी के प्रत्याशियों की पांचवीं सूची जारी की है। उत्तर प्रदेश में बिना किसी दल के सहयोग से स्वच्छ राजनीति की परिभाषा सभी के सामने रखने की बात कहने वाली आम आदमी पार्टी काफी सोच समझ कर प्रत्याशी का चयन कर रही है।
आम आदमी पार्टी के उत्तर प्रदेश के प्रभारी तथा राज्यसभा सदस्य संजय सिंह ने 40 प्रत्याशियों की इस सूची का जारी किया। इस अवसर पर उन्होंने पार्टी के पार्टी की ओर से यूपी की दुर्दशा दिखाने के लिए चुनावी गीत यूपी में ई बा को भी लांच किया गया।
40 प्रत्याशियों की पांचवी सूची के साथ अब तक कुल 283 उम्मीदवार आम आदमी पार्टी घोषित कर चुकी है। आम आदमी पार्टी (आप) ने उत्तर प्रदेश के विधानसभा चुनाव के लिए शनिवार को 40 प्रत्याशियों की पांचवी सूची जारी की है। इस सूची में गोरखपुर सदर सीट के प्रत्याशी का भी नाम है। गोरखपुर सदर सीट से मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के खिलाफ आम आदमी पार्टी ने समाजसेवी विजय श्रीवास्तव को मैदान में उतार दिया है।
Comments