google.com, pub-3470501544538190, DIRECT, f08c47fec0942fa0
top of page

अखिलेश को फिर बड़ा झटका, सीएम की डिनर पार्टी में पहुंचे शिवपाल-राजभर


लखनऊ, 8 जुलाई 2022 : राष्ट्रपति पद के लिए विपक्ष के साझा उम्मीदवार यशवंत सिन्हा का समर्थन कर रहे समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव को फिर बड़ा झटका लगा है। सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी (सुभासपा) के अध्यक्ष ओम प्रकाश राजभर और प्रगतिशील समाजवादी पार्टी (प्रसपा) के अध्यक्ष शिवपाल सिंह यादव राष्ट्रपति पद के लिए राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) प्रत्याशी द्रौपदी मुर्मू के सम्मान में आयोजित सीएम योगी आदित्यनाथ की डिनर पार्टी में शामिल होने पहुंच गए हैं। इनके अलावा रघुराज प्रताप सिंह उर्फ राजा भैया भी पहुंचे हैं।

राष्ट्रपति पद के लिए विपक्ष के प्रत्याशी यशवंत सिन्हा वोट मांगने गुरुवार को जब लखनऊ आए थे तो सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने गठबंधन के सहयोगी आरएलडी नेता जयंत चौधरी को तो बुलाया लेकिन सुभासपा चीफ ओम प्रकाश राजभर को नहीं बुलाया था। इस बात से राजभर नाराज हो गए थे। उन्होंने यहां तक कर दिया कि ऐसा लगता है कि अखिलेश को अब उनकी जरूरत नहीं है।

ओम प्रकाश राजभर ने पिछले एक-दो दिनों में इस बात के संकेत दे रहे थे कि सपा और सुभासपा का गठबंधन टूटने वाला है, लेकिन पहल वह नहीं करेंगे और अखिलेश को गठबंधन तोड़ने का मौका देंगे। उन्होंने कहा कि वह अखिलेश की तरफ से तलाक देने का इंतजार करेंगे और अपनी तरफ से गठबंधन तोड़ने की पहल नहीं करेंगे। राजभर ने यह भी कहा था कि राष्ट्रपति चुनाव में वह क्या करेंगे, समय पर पता चल जाएगा।

वहीं प्रसपा के अध्यक्ष शिवपाल सिंह यादव तो पहले से ही भतीजे अखिलेश यादव से नाराज चल रहे हैं। विधानसभा चुनाव के बाद समाजवादी पार्टी अलग-थलग रह रहे शिवपाल को अखिलेश ने गठबंधन के सहयोगी दल के नेता के तौर पर लिया। अखिलेश के लिए एक साथ शिवपाल और राजभर दोनों का झटका तगड़ा साबित होगा। दोनों नेताओं के भाजपा कैंप में जाने से यूपी की राजनीति पर इसका असर पड़ना तय माना जा रहा है।
0 views0 comments
bottom of page
google.com, pub-3470501544538190, DIRECT, f08c47fec0942fa0