google.com, pub-3470501544538190, DIRECT, f08c47fec0942fa0
top of page

अखिलेश ने सूचना विभाग पर लगाये गंभीर आरोप, अफसरों को दी ये चेतावनी ?


लखनऊ, 4 जनवरी 2022 : समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने प्रदेश के सूचना विभाग पर गंभीर आरोप लगाये हैं। उन्होने सूचना विभाग के अफसरों को चेतावनी देते हुये बड़ी बात कही।


अखिलेश यादव ने कहा कि सूचना विभाग का काम सरकारी विकास योजनाओं का प्रचार-प्रसार करना है। इसके बजाय लाल टोपी दिखाकर फर्क बताने वालो राजनीतिक विज्ञापन जारी किए जा रहे हैं जो स्पष्ट रूप से राजनीतिक प्रचार कार्य है। 2022 की समाजवादी सरकार द्वारा यह जांच सुनिश्चित की जाएगी कि सूचना विभाग से भाजपा के राजनीतिक प्रचार के लिए कितनी धनराशि विज्ञापनों, होर्डिंग आदि पर खर्च की गई। इसमें जो अधिकारी दोषी पाए जाएंगे वे जांच के दायरे में होंगे।

पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि जब से भाजपा सत्ता में आई है, सिवाय सत्ता के दुरुपयोग के उसने कोई काम नहीं किया है। समाजवादी सरकार में सरकारी कोष का इस्तेमाल नहीं किया गया जबकि भाजपा सरकार में संसाधनों का दुरुपयोग करने में जरा भी लोकलाज नहीं रही। सन् 2017 में सत्ता में आने के बाद से भाजपा सरकारी कोष और संसाधनों का लगातार अपनी पार्टी के पक्ष से प्रचार के लिए प्रयोग करती आ रही है। भाजपा-समाजवादी में यही अंतर है। अखिलेश यादव ने कहा कि समाजवादी सरकार के समय किए गए विकास कार्यों को जनता जानती है क्योंकि ये काम खुद बोलता है। भाजपा को समाजवादी सरकार के काम को अपना बताने के लिए झूठ की डुगडुगी पीटनी पड़ती है। यही दोनों पार्टियों के कामकाज का अंतर है।

Comments


bottom of page
google.com, pub-3470501544538190, DIRECT, f08c47fec0942fa0