google.com, pub-3470501544538190, DIRECT, f08c47fec0942fa0
top of page

होम लोन और कार लोन पर बैंक ऑफ बड़ौदा का फेस्टिव सीजन ऑफर

Sep 17, 2021
1 min read

Updated: Sep 19, 2021



लखनऊ, 17 सितंबर, 2021: भारत के प्रमुख सार्वजनिक क्षेत्र के बैंक, बैंक ऑफ बड़ौदा ने फेस्टिव सीजन से पहले रिटेल लोन ऑफर्स की घोषणा की है।


यह ऑफर होम लोन और कार लोन प्रॉडक्ट के लिए लागू होगा, जिसमें बैंक पूरे बोर्ड में बड़ौदा होम लोन और बड़ौदा कार लोन के लिए मौजूदा एप्लीकेबल रेट्स में @0.25% की छूट दे रहा है। इसके साथ ही बैंक, होम लोन में प्रोसेसिंग फीस में छूट भी दे रहा है। अब होम लोन की दरें 6.75% से और कार लोन की दरें 7.00% * से शुरू होंगी।


इस प्रतिस्पर्धी मूल्य निर्धारण और प्रोसेसिंग फीस में छूट के साथ संभावित ग्राहकों को अपने नए घर और नई कार खरीदने के लिए बैंक ऑफ बड़ौदा चुनने का एक अतिरिक्त फायदा मिलता है। वे ग्राहक जो जल्द प्रोसेसिंग और डोरस्टेप सर्विसेस चाहते हैं, "बॉब वर्ल्ड"/मोबाइल बैंकिंग या बैंक की वेबसाइट पर तत्काल स्वीकृति के लिए आवेदन कर सकते हैं।


होम लोन और कार लोन पर इन फेस्टिव ऑफर्स के लॉन्चिंग पर बैंक ऑफ बड़ौदा के जीएम- मॉटर्गेजेज एंड अदर रिटेल एसेट्स, श्री एचटी सोलंकी ने कहा, "इस त्योहारी सीजन के लिए इन रिटेल लोन ऑफर्स की शुरुआत के साथ, हम अपने मौजूदा निष्ठावान ग्राहकों के बीच त्योहारी उत्साह लाना चाहते हैं साथ ही नए बैंक ग्राहकों को होम लोन और कार लोन पर आकर्षक प्रस्ताव पेश करते हैं, जो कम दरों और ऑफर पर प्रोसेसिंग शुल्क की छूट से लाभान्वित होंगे।


टीम स्टेट टुडे


विज्ञापन

Comments


bottom of page
google.com, pub-3470501544538190, DIRECT, f08c47fec0942fa0