google.com, pub-3470501544538190, DIRECT, f08c47fec0942fa0
top of page

बरेली में मौत की मैराथन, कांग्रेस के कार्यक्रम में भगदड़, वीडियो देख रह जाएंगे दंग


लखनऊ, 4 जनवरी 2022 : उत्तर प्रदेश में 2022 में होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर 'लड़की हूं, लड़ सकती हूं' थीम पर आयोजित की जा रही कांग्रेस की मैराथन लगातार अव्यवस्था का शिकार हो रही है। मेरठ और झांसी के बाद मंगलवार को बरेली में आयोजित कांग्रेस की इस मैराथन दौड़ में भगदड़ मचने से कई लड़कियां दब गईं। इसके साथ ही इसका शुभारंभ करने अभिनेत्री काम्या पंजाबी और बिजिंग ओलिंपिक में कांस्य पदक विजेता मुक्केबाज बिजेन्दर सिंह के ना पहुंचने से भी लोग काफी निराश थे।


बरेली में मंगलवार को कांग्रेस ने लड़की हूं लड़ सकती हूं थीम पर मैराथन का आयोजन किया। इसमें भगदड़ मचने से आठ प्रतिभागी चोटिल हो गईं। मैराथन शुरू हुई तो बिशप मंडल इंटर कालेज का गेट छोटा पड़ गया। यहां पर लोगों के आगे निकलने की अफरातफरी में आठ प्रतिभागी चोटिल हो गईं। उन्हें प्राथमिक उपचार दिया गया। पांच किमी मैराथन में विनीता प्रथम स्थान पर रहीं।


शेरगढ़ की विनीता गुर्जर ने अगली प्रतियोगिता जीत ली है। इसमें नेशनल शूटर पूनम पंडित ने छात्राओं का उत्साह बढ़ाया। पार्टी की प्रवक्ता सुप्रिया श्रीनेत्र भी शूटर पूनम पंडित के साथ थीं। अभिनेत्री काम्या पंजाबी तथा ओलिंपिंक में पदक विजेता कांग्रेस के नेता मुक्केबाज बिजेन्दर सिंह ने इसमें ना पहुंचने से प्रतिभागी काफी निराशा भी थे। कांग्रेस की यह मैराथन विशप मंडल इंटर कालेज से शुरु होकर पटेल चौक से कालीबाड़ी, श्यामगंज चौराहा, विकास भवन, गांधी उद्यान से चौकी चौराहा होते हुए बिशप मंडल इंटर कालेज पर समाप्त हुई।

47 views0 comments
bottom of page
google.com, pub-3470501544538190, DIRECT, f08c47fec0942fa0