google.com, pub-3470501544538190, DIRECT, f08c47fec0942fa0
top of page

बीबीडी ग्रुप की ओर से श्री कृष्ण जन्माष्टमी के पावन पर्व की शुभकामनाएं – विराज सागर दास

Aug 29, 2021
1 min read


बीबीडी ग्रुप के चेयरमैन, चेयरमैन बैडमिन्टन एसोसिएशन उत्तर प्रदेश, उपाध्यक्ष बैडमिन्टन एसोसिएशन आफ इण्डिया एवं भारतीय ओलम्पिक एसोसिएशन यूथ कमीशन (आई.इ.ओ.) के चेयरमैन विराज सागर दास ने श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के पावन अवसर पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं।


विराज सागर दास ने अपने शुभकामना सन्देश में कहा है कि आस्था, विश्वास और श्रद्धा से परिपूर्ण श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के पावन पर्व का मानव जीवन में युगों-युगों से विशेष महत्व रहा है। उन्होने प्रदेशवासियों से अपील की है कि कोरोना महामारी के बढ़ते प्रकोप को दृष्टिगत रखते सामूहिक आयोजनों से बचें और नियमों का पालन करते हुए श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का पर्व हर्ष और उल्लास के साथ मनायें।


विराज सागर ने कहा कि श्रीकष्ण जन्माष्टमी का पावन पर्व हमारे देश व प्रदेशवासियों के जीवन में उत्साह, नई ऊर्जा का संचार करे।


टीम स्टेट टुडे


विज्ञापन

Comments


bottom of page
google.com, pub-3470501544538190, DIRECT, f08c47fec0942fa0