google.com, pub-3470501544538190, DIRECT, f08c47fec0942fa0
top of page

बिहार सीएम नीतीश कुमार, मुलायम सिंह यादव और अखिलेश यादव की मुलाकात


लखनऊ, 6 सितंबर 2022 : भारतीय जनता पार्टी के खिलाफ 2024 में विपक्षी एकता की मजबूती को जनता को दिखाकर महागठबंधन के प्रयास में लगे बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार बीते दो दिन से नई दिल्ली में हैं। नीतीश कुमार मंगलवार को गुरुग्राम पहुंचे हैं, जहां पर आज देर शाम उनकी मुलायम सिंह यादव तथा अखिलेश यादव से मुलाकात संभव है।

जनता दल यूनाइटेड (जदयू) के नेता नीतीश कुमार ने हाल ही में बिहार में राष्ट्रीय जनता दल तथा कांग्रेस की मदद से फिर से सरकार बनाई है। नीतीश कुमार ने नई दिल्ली दौरे पर कल कांग्रेस के वरिष्ठ नेता राहुल गांधी तथा आम आदमी पार्टी के संयोजक दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल से भेंट की। इसके बाद उनकी कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री एचडी कुमारस्वामी से मुलाकात हुई।

समाजवादी पार्टी के संस्थापक, पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष तथा संरक्षक मुलायम सिंह यादव इन दिनों गुरुग्राम में हैं। उनका गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में इलाज चल रहा है। मंगलवार को गुरुग्राम पहुंचे बिहार के सीएम नीतीश कुमार ने मुलायम सिंह यादव से मिलने की इच्छा जताई है। इसकी की सूचना मिलते ही समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव लखनऊ से दिल्ली होकी गुरुग्राम पहुंचे। वह सीधा मेदांता अस्पताल पहुंचे, जहां पर सपा संरक्षक मुलायम सिंह मेदांता भर्ती हैं। बिहार के सीएम नीतीश कुमार भी गुरुग्राम में मुलायम सिंह से मुलाकात कर सकते हैं। मेदांता अस्पताल में नीतीश कुमार मुलायम सिंह यादव तथा अखिलेश से भेंट करेंगे।

इससे पहले बिहार के सीएम नीतीश कुमार आज हरियाणा के गुरुग्राम पहुंचे। यहां पर उन्होंने हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री ओम प्रकाश चौटाला से मुलाकात की। इंडियन नेशनल लोकदल के मुखिया ओम प्रकाश चौटाला के साथ नीतीश कुमार की करीब एक घंटा की भेंट के दौरान जदयू के महासचिव केसी त्यागी भी थे।


3 views0 comments
bottom of page
google.com, pub-3470501544538190, DIRECT, f08c47fec0942fa0