google.com, pub-3470501544538190, DIRECT, f08c47fec0942fa0
top of page

बिरला कल करेंगे यूपी विधानसभा में प्रबोधन कार्यक्रम का शुभारंभ, दो दिन होगा प्रशिक्षण


लखनऊ, 19 मई 2022 : उत्तर प्रदेश की अठारहवींविधानसभा के निर्वाचितसदस्यों को सदनकी कार्यवाही, नियमोंऔर परंपराओं केबारे में प्रशिक्षणदेने के लिएदो दिवसीय प्रबोधनकार्यक्रम आयोजित किया जारहा है। शुक्रवारको विधानसभा मंडपमें लोकसभा अध्यक्षओम बिरला बतौरमुख्य अतिथि इसकाशुभारंभ करेंगे, जबकि शनिवारको राज्यपाल आनंदीबेनपटेल का उद्बोधनहोगा।

इस कार्यक्रममें विधानसभा अध्यक्षसतीश महाना औरमुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथसहित विपक्ष केदिग्गज और पूर्वजनप्रतिनिधि भी विधायकोंको सदन कीकार्यवाही, संसदीय परंपराओं आदिका पाठ पढ़ाएंगे।विधायकों को ई-विधान का भीप्रशिक्षण दिया जाएगा।

पहले दिनविधानसभा मंडप मेंलोकसभा अध्यक्ष सुबह 10:45 बजेबजे पहुंचेंगे। स्वागतउद्बोधन विधानसभा अध्यक्ष सतीशमहाना करेंगे। सीएमयोगी और नेताप्रतिपक्ष अखिलेश यादव केसंबोधन के बादलोकसभा अध्यक्ष ई-विधानका उद्घाटन करविधानसभा सदस्यों को संबोधितकरेंगे। संसदीय कार्यमंत्री सुरेशखन्ना के आभारजताने के साथउद्घाटन सत्र कासमापन होगा।

दोपहर दो बजेसे नवीन भवनस्थित तिलक हालमें विधायकों काप्रबोधन कार्यक्रम शुरू होगा।इसमें सुरेश खन्नासदस्यों को संसदीयशिष्टाचार एवं आचरणका पाठ पढ़ाएंगे।पूर्व नेता प्रतिपक्षरामगोविंद चौधरी कार्य स्थगन, अविलंबनीय लोक महत्वके प्रश्न एवंशून्य प्रहर विषयपर प्रशिक्षण देंगे।औचित्य का प्रश्नऔर संसदीय समितियांविषय के वक्तापूर्व मंत्री डा. लक्ष्मीकांत बाजपेयी होंगे, जबकिपूर्व विधानसभा अध्यक्षहृदय नारायण दीक्षितसंसदीय प्रश्न और प्रश्नपूछने का तरीकानए विधायकों कोबताएंगे।

दूसरे दिन कासत्र शनिवार सुबह 11 बजे तिलक हालमें शुरू होगा, जिसमें राज्यपाल, विधानसभा अध्यक्षऔर मुख्यमंत्री अपनेविचार रखेंगे। दोपहरदो बजे विधानसभा मंडप मेंई-विधान काप्रशिक्षण शुरू होगा।सबसे पहले विषयकी जानकारी महानादेंगे। इसके बादएनआइसी के विशेषज्ञविधायकों को तकनीकीजानकारियां देंगे। शाम 4:30 बजेदो दिवसीय कार्यक्रमका समापन होगा।

योगी नेकिया नई चित्रवीथिका और नेवासेवा केंद्र काउद्घाटन : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथने गुरुवार कोविधानसभा अध्यक्ष सतीश महानाकी उपस्थिति मेंविधानसभा स्थित नई चित्रवीथिका और नेवा (न्यू ई-विधानएप्लीकेशन) सेवा केंद्रका उद्घाटन किया।केंद्र का निरीक्षणकर उससे संबंधितजानकारी ली। उन्होंनेआधुनिक बना दिएगए विधानसभा मंडपका अवलोकन भीकिया। विधानसभा अध्यक्षने आगामी सत्रमें ई-विधानके संचालन केबारे में सीएमको बताया। नेवासेवा केंद्र मेंविधानसभा सदस्यों, विधानसभा सचिवालयऔर राज्य सरकारके विभिन्न अधिकारियोंको ई-विधानसे संबंधित कार्योंपर प्रशिक्षण दियाजाएगा। आधुनिक कंप्यूटरों केसाथ प्रशिक्षण ववीडियो कान्फ्रेंसिंग की सुविधाभी होगी।

3 views0 comments
bottom of page
google.com, pub-3470501544538190, DIRECT, f08c47fec0942fa0