google.com, pub-3470501544538190, DIRECT, f08c47fec0942fa0
top of page

BJP का प्रचार धुंआधार - सम्मेलन, संपर्क, बैठक और अभियानों की समीक्षा तो दूसरी तरफ विपक्ष पर धारदार प्रहार



लखनऊ 30 मार्च 2024। भारतीय जनती पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं उत्तर प्रदेश के प्रभारी वैजयंत जय पांडा ने शनिवार को भाजपा प्रदेश मुख्यालय में विभिन्न कार्यक्रमों व अभियानों की प्रदेश टोलियों के साथ समीक्षात्मक चर्चा की। इस दौरान प्रदेश महामंत्री (संगठन) धर्मपाल सिंह, लोकसभा चुनाव प्रबंधन समिति के प्रदेश संयोजक स्वतंत्र देव सिंह, प्रदेश के सहप्रभारी संजीव चौरसिया, संजय भाटिया एवं रमेश विधूड़ी, लोकसभा चुनाव प्रबंधन समिति के प्रदेश सहसंयोजक जेपीएस राठौर ने चुनाव प्रबंधन, प्रवास कार्यक्रम विभाग, प्रचार विभाग सहित विभिन्न कार्यक्रमों व अभियानों की प्रदेश टोली के साथ बूथ अध्यक्ष सम्मेलन, प्रबुद्ध सम्मेलन, घर-घर सम्पर्क अभियान, टिफिन बैठक, मोर्चो बैठकें, बाइक रैली, वोटर सम्पर्क, की-वोटर्स सम्पर्क, लाभार्थी सम्पर्क सहित विभिन्न अभियानों पर चर्चा की।


भारतीय जनती पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं उत्तर प्रदेश के प्रभारी वैजयंत जय पांडा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व में भाजपा सेवा, सुशासन एवं गरीब कल्याण का लेखा-जोखा लेकर जनता के बीच है। उन्होने कहा कि पार्टी की उत्तर प्रदेश ईकाई के परिश्रम तथा परिणाम केन्द्रित कार्य से भाजपा का प्रदेश की सभी 80 सीटें जीतना निश्चित है। देश का वातावरण भाजपा के अनुकूल है। पीएम मोदी के नेतृत्व में विकसित भारत का पूर्ण होता संकल्प तथा भाजपा कार्यकर्ताओं का परिश्रम अबकी बार 400 पार के लक्ष्य को पूर्ण करेगा। हम सभी टीम वर्क के रूप में काम करते हुए प्रत्येक परिणाम को सफलता में परिणित करेंगे।


प्रदेश महामंत्री (संगठन) धर्मपाल सिंह ने कहा कि प्रत्येक बूथ पर भाजपा को अब तक प्राप्त अधिकतम मतो के सापेक्ष 370 अधिक मत प्राप्त करना है। भाजपा के सभी बूथ केन्द्रित कार्यक्रम इस लक्ष्य को प्राप्त करेंगे इसके लिए प्रत्येक बूथ पर आयोजित होने वाले सभी कार्यक्रमों को सफलता पूर्वक सम्पन्न करना है। उन्होंने कहा कि आगामी दिनों में और अधिक परिश्रम के साथ हमें कार्य करना है। प्रदेश में बडे़ पैमाने पर होने वाली रैलियों, सभाओं, नुक्कड़ सभाएं प्रारम्भ हो चुकी है। इन सभी कार्यक्रमों की सफलता के लिए प्रदेश, क्षेत्र, जिला, मंडल से लेकर बूथ तक समन्वय के साथ काम करना है। देश व प्रदेश की जनता भाजपा को जिताने का मन बना चुकी है।

लोकसभा चुनाव प्रबंध समिति के प्रदेश संयोजक स्वतंत्र देव सिंह ने कहा कि चुनाव प्रबंधन में सबसे अधिक महत्वपूर्ण है कि प्रत्येक जिम्मेदारी को जबाबदेही के साथ पूरा किया जाए। चुनाव प्रबंधन के तहत प्रत्येक बूथ का प्रबंधन सुनिश्चित करके कार्य करना है और बूथ विजय की रणनीति के साथ आगे बढ़ना है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व में बढ़ता हुआ देश और भाजपा के पक्ष में बने सकारात्मक वातावरण के साथ भाजपा कार्यकर्ताओं का परिश्रम प्रदेश में सभी 80 लोकसभा सीटों पर विजय का परचम फहराएगा।


इस दौरान प्रदेश उपाध्यक्ष ब्रज बहादुर, मानवेन्द्र सिंह, मोहित बेनीवाल, डा. धर्मेन्द्र सिंह, त्रयम्बक त्रिपाठी, प्रदेश महामंत्री गोविन्द्र नारायण शुक्ला, अमर पाल मौर्य, अनूप गुप्ता एवं संजय राय उपस्थित रहे।


 

बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह चौधरी ने इंडी अलायंस पर बोला जोरदार हमला


भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष भूपेन्द्र सिंह चौधरी ने शनिवार को कहा कि इंडी अलायंस में बहुत ही अंतर्विरोध है। सभी दल स्वार्थवश साथ रहने का स्वाँग तो रच रहे हैं लेकिन एक दूसरे को नीचा दिखाने में कोई कोर कसर नहीं छोड़ रहे हैं। दूसरी ओर उन्हें अपने घोषित प्रत्याशियों पर भी भरोसा नहीं है। दो-दो तीन-तीन बार उम्मीदवार बदल रहे हैं। कांग्रेस के पास अपनी परंपरागत कही जाने वाली सीट पर तो उम्मीदवार भी नहीं मिल रहे हैं।


उन्होंने कहा कि इंडी गठबंधन के नेताओं के बीच अंतर्विरोध, मतभेद और मनभेद इतना गहरा है कि आपस में समन्वय भी नहीं हो पा रहा है। उत्तर प्रदेश में इनके पास नेता, नीति और नीयत सबका अभाव है। कांग्रेस का यूपी से पलायन हो चुका है। बाक़ी दल भी मन ही मन हतोत्साहित हो चुके हैं।


उन्होंने कहा कि इस बार का चुनाव मोदी जी की गारंटी पर हो रहा है। 2024 के परिणाम के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी देश के लिए और भी बड़े फ़ैसले लेंगे। हमने जो कहा है उसे पूरा किया है। हम प्रामाणिक दल हैं। इस चुनाव में हम मोदी जी के नेतृत्व में किये गये गरीब कल्याण के कामों को लेकर जनता के बीच जा रहे हैं।


उन्होंने यह भी कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री स्व. चौधरी चरण सिंह जी भारत के हर एक किसान का प्रतिनिधित्व करते हैं। उनको भारत रत्न दिया जाना देश के हर एक किसान का सम्मान है। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी द्वारा किया गया यह कार्य न केवल प्रशंसनीय है बल्कि हर एक किसान के प्रति उनके मन में जो सम्मान का भाव है उसका प्रकटीकरण है।


किसानों के हित और उनकी आर्थिक समृद्धि में अपना अतुलनीय योगदान देने वाले स्व. एमएस स्वामीनाथन जी को भी आज सर्वोच्च सम्मान दिया जा रहा है। इन सभी महानुभावों को बहुत पहले ही यह सम्मान दिया जाना चाहिए था। मोदी जी ने बहुप्रतीक्षित कार्य पूर्ण किया है।


उन्होंने कहा कि सामाजिक समरसता और अंत्योदय के प्रतीक जननायक कर्पूरी ठाकुर जी को भी मरणोपरांत देश का सर्वोच्च सम्मान दिया जा रहा है। देश की स्वतंत्रता के लिए उनका योगदान और बिहार के मुख्यमंत्री के रूप में उनके काम न केवल बिहार ही बल्कि संपूर्ण देश के नीति निर्माताओं के लिए मार्गदर्शन का काम करते रहेंगे।


उन्होंने कहा कि देश के पूर्व प्रधानमंत्री स्व. नरसिम्हा राव और उपप्रधानमंत्री रहे लाल कृष्ण आडवाणी जी को भी यह सर्वोच्च सम्मान दिया जा रहा है। भारत की एकता, अखंडता तथा सांस्कृतिक धरोहरों को संजोने के प्रयासों के साथ ही आर्थिक महाशक्ति के रूप में देश को विकसित करने की दिशा में इनके कार्य आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणा का काम करेंगे।

10 views0 comments
bottom of page
google.com, pub-3470501544538190, DIRECT, f08c47fec0942fa0