google.com, pub-3470501544538190, DIRECT, f08c47fec0942fa0
top of page

भाजपा प्रत्याशी डॉ. नीरज बोरा कर रहे 10 घंटे जनसंपर्क और पदयात्रा


लखनऊ, 18 फरवरी 2022 : मतदान की तारीख नजदीक आने के साथ चुनाव प्रचार भी तेज होता जा रहा है। प्रत्याशी सुबह मंदिर में माथा टेककर निकलते हैं और देर रात तक मतदाताओं के दर पर हाथ जोड़ते रहते हैं। सुबह नाश्ते के बाद दोपहर और रात का भोजन कब-कहां होगा, इसका भी कोई अंदाजा नहीं होता। स्टेट टुडे ने शुक्रवार को लखनऊ उत्तर विधानसभा क्षेत्र के प्रत्याशी डॉ. नीरज बोरा के चुनाव अभियान को करीब से देखा तो यही तस्वीर सामने आई। उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में जीत दर्ज कर विधानसभा तक का सफर तय करने के लिए मतदाताओं के दरवाजे तक की डगर उम्मीदवारों को अभी परेशान नहीं कर रही है।

नीरज बोरा सुबह 8 बजे गुलाचीन मंदिर पहुंचे। पूजा के बाद प्रसाद लिया। फिर उनका काफिला जनसंपर्क के लिए निकल गया। उन्होंने लाला लाजपत राय वॉर्ड में पदयात्रा की और क्षेत्र में करवाए गए विकास कार्यों का हवाला देकर वोट मांगे। फिर सेक्टर-एन अलीगंज में जनसंपर्क किया। दोपहर 12 बजे फैजुल्लागंज तृतीय वॉर्ड के सेंट जोजफ स्कूल में बैठक हुई। इसमें नीरज बोरा ने फैजुल्लागंज में करवाए गए काम गिनाए और यहां के लिए बने प्रॉजेक्ट की भी जानकारी दी। फिर नागेश्वर महादेव मंदिर और केशवनगर में लोगों से मिलकर समर्थन मांगा।

दोपहर करीब दो बजे नीरज बोरा चौक कालीजी वॉर्ड पहुंचे। चौक बाजार में प्रदेश उपाध्यक्ष नीरज सिंह के साथ पदयात्रा की। यहां व्यापारियों ने माला पहनाकर और फूलों की बारिश से उनका स्वागत किया।

Comments


bottom of page
google.com, pub-3470501544538190, DIRECT, f08c47fec0942fa0