बीजेपी में शामिल होने पर भड़की कांग्रेस, आरपीएऩ सिंह को बताया डरपोक
- chandrapratapsingh
- Jan 25, 2022
- 1 min read

नई दिल्ली, 25 जनवरी 2022 : यूपी विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस को बड़ा झटका देने वाले पार्टी के कद्दावर नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री आरपीएन सिंह के पार्टी छोड़ने पर कांग्रेस ने तीखी प्रतिक्रिया दी है। आरपीएन सिंह के पार्टी छोड़ने पर कांग्रेस नेता सुप्रिया श्रीनेत ने कहा कि, ‘यह लड़ाई कांग्रेस लड़ रही है, इसके लिए मजबूत होना जरूरी है। उन्होंने आरपीएन सिंह को डरपोक कहते हुए कहा कि, इस लड़ाई में डरपोक नहीं लड़ सकते, कांग्रेस पार्टी जो लड़ाई लड़ रही है, वह बहादुरी से ही लड़ी जा सकती है। इसके लिए साहस, ताकत की जरूरत है और प्रियंका गांधी जी ने कहा है कि कायर लोग इसे नहीं लड़ सकते हैं।
वहीं, पूर्व केंद्रीय मंत्री आरपीएन सिंह के कांग्रेस छोड़ने पर पार्टी नेताओं की प्रतिक्रिया भी आई है। झारखंड कांग्रेस के अध्यक्ष राजेश ठाकुर ने आरपीएन सिंह के पार्टी से इस्तीफा दिए जाने पर दुख जताया है। उन्होंने कहा कि, ‘उनका जाना निराशाजनक है. इंचार्ज आते-जाते रहते हैं, कोई फर्क नहीं पड़ता। उन्होंने काफी सोचने के बाद ही फैसला लिया होगा, हम कांग्रेस के सच्चे सिपाही हैं। हम मरते दम तक यहीं रहेंगे. हमें लगता है उनका फैसला गलत है।




Comments