google.com, pub-3470501544538190, DIRECT, f08c47fec0942fa0
top of page

बीजेपी छोड़कर सपा में जाने वाले मौर्य और सैनी चुनाव हारे


लखनऊ, 10 मार्च 2022 : विधानसभा चुनाव की तरीख की घोषणा होते ही पाला बदलने वाले योगी आदित्यनाथ सरकार में कैबिनेट मंत्री रहे स्वामी प्रसाद मौर्य के साथ धर्म सिंह सैनी को हार झेलनी पड़ी है। प्रदेश में अपने को कद्दावर नेता बताने वाले इन दोनों नेताओं को भाजपा प्रत्याशियों ने शिकस्त दी। कुशीनगर जिले के फाजिलनगर से भाजपा के प्रत्याशी सुरेन्द्र कुशवाहा ने समाजवादी पार्टी के स्वामी प्रसाद मौर्य को 36 हजार से अधिक वोट से हराया।

भाजपा छोडऩे के बाद भाजपा को सांप और खुद को नेवला बताने वाले स्वामी प्रसाद मौर्य ने कहा था कि नाग रूपी आरएसएस और सांप रूपी भाजपा को स्वामी रूपी नेवला यूपी से खत्म करके ही दम लेगा। सहारनपुर के नकुड़ से भाजपा प्रत्याशी मुकेश चौधरी ने समाजवादी पार्टी के डॉ. धर्म सिंह सैनी को पराजित किया। यहां पर बसपा के साहिल तीसरे स्थान पर रहे। सहारनपुर में पांच सीट में तीन पर भाजपा तथा दो में सपा गठबंधन के प्रत्याशी जीते हैं। गंगोह से भाजपा प्रत्याशी कीरत चौधरी तथा देवबंद से भाजपा प्रत्याशी कुंवर बृजेश सिंह जीते हैं। बेहट से गठबंधन प्रत्याशी उमर अली खान तथा सहारनपुर देहात से गठबंधन के आशु मलिक जीते हैं।
8 views0 comments
bottom of page
google.com, pub-3470501544538190, DIRECT, f08c47fec0942fa0