google.com, pub-3470501544538190, DIRECT, f08c47fec0942fa0
top of page

BJP दावे तो बड़े-बड़े करती है लेकिन यह खबर विचलित करने वाली


लखनऊ, 7 सितंबर 2023 : सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने प्रदेश में स्वास्थ्य सेवाओं की बदहाली पर गंभीर चिंता जताई है। उन्होंने कहा कि अस्पतालों में मरीजों की भीड़ बढ़ती जा रही है। डेंगू का प्रकोप भी बढ़ रहा है। भाजपा सरकार दावे तो बड़े-बड़े करती है लेकिन हकीकत में अस्पतालों में न डाक्टर हैं और न ही दवाएं हैं। मरीजों का कोई पुरसाहाल नहीं है।

अखिलेश ने कहा कि इन दिनों डेंगू के मरीज बढ़ रहे हैं। ग्रेटर नोएडा में 200 से ज्यादा डेंगू के मरीज मिले हैं। इस बीमारी में एक डाक्टर अक्षिता सिंह की मौत की खबर विचलित करने वाली है।

राजधानी लखनऊ में भी डेंगू के मरीज मिल रहे हैं। शहर लखनऊ में डेंगू का डंक लगातार तेज हो रहा है। डेंगू के बढ़ते प्रकोप के बावजूद अभी शहर में दवा के छिड़काव की कोई व्यवस्था नहीं हो पाई है। अस्पतालों में आम मरीजों के साथ ही डेंगू मरीजों को भी उपचार के लिए लाइन में लगना पड़ रहा है।

सपा मुखिया बोले मरीजों को अस्पताल पहुंचाने के लिए एंबुलेंस तक नहीं मिल रही है। मैनपुरी के घिरोर में सीएचसी में बच्ची को लेकर दो घंटे मां भटकती रही फिर भी उसे इलाज नहीं मिला। शाहजहांपुर के जिला अस्पताल में मरीजों को बेड नहीं मिल रहे हैं। फर्श पर लेटाकर मरीजों का इलाज हो रहा है। कानपुर में स्ट्रेचर न मिलने पर गर्भवती पत्नी को गोद में लेकर पति इमरजेंसी पहुंचा। राजधानी के डफरिन अस्पताल में स्ट्रेचर तक नसीब नहीं हुआ।

留言


bottom of page
google.com, pub-3470501544538190, DIRECT, f08c47fec0942fa0