google.com, pub-3470501544538190, DIRECT, f08c47fec0942fa0
top of page

नेपाल और श्रीलंका में भारतीय जनता पार्टी बनाएगी अपनी सरकार – मुख्यमंत्री ने किया खुलासा



भारतीय जनता पार्टी जो सदस्यों के लिहाज से दुनिया की सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी है अब भारत के बाहर दूसरे देशों में भी पैर पसारने की तैयारी में है।


ये हम नहीं कह रहे भारतीय जनता पार्टी के एक मुख्यमंत्री का ये दावा है। जी हां, त्रिपुरा के मुख्यमंत्री बिप्लब कुमार देब ने कहा है कि भारतीय जनता पार्टी की नेपाल और श्रीलंका जैसे पड़ोसी देशों में अपनी पार्टी का विस्तार करने की योजना है। त्रिपुरा के सीएम ने अगरतला में पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के साथ एक बैठक को याद किया। ये बात तककी है जब गृहमंत्री अमित शाह बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष थे और त्रिपुरा राज्य की यात्रा पर थे।


देब ने कहा, 'जब गृह मंत्री हमारे पार्टी प्रमुख थे, तो चर्चा के दौरान हमने कहा कि भाजपा अब कई राज्यों में सत्ता में आ गई है।'


जवाब में, मंत्री (तत्कालीन भाजपा प्रमुख) ने कहा कि नेपाल और श्रीलंका अभी भी बचे हुए हैं।

अमित शाहन ने तब कहा था कि हमें पार्टी का विस्तार श्रीलंका और नेपाल तक करना है। हमें वहां भी जीतना है। बता दें कि बिप्लब कुमार देब राज्य की राजधानी त्रिपुरा में एक कार्यक्रम में पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित कर रहे थे, इस दौरान उन्होंने ये वाक्य याद किया।


बिप्लब ने कहा, 'यह दक्षिण एशिया को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में एक कदम है। भारत की नीतियां और कार्य बांग्लादेश, भूटान और नेपाल को आत्मनिर्भर बनाने में सक्षम हैं। नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली सरकार सब का साथ, सब का विकास चाहती है।


इसमें दोराय नहीं है भारतीय संस्कृति और वैचारिक आदान प्रदान का सिलसिला आज से नहीं प्राचीन काल से ही भारत द्वारा पड़ोसी देशों में होता रहा है। सम्राट अशोक के समय दूसरे देशों में बौद्ध धर्म का प्रचार हो या लंका विजय के बाद भगवान राम द्वारा विभीषण को सत्ता सौंपना। ये मसले जितने सांस्कृतिक और वैचारिक हैं उससे कहीं ज्यादा राजनीतिक।


टीम स्टेट टुडे


विज्ञापन
विज्ञापन

82 views0 comments
bottom of page
google.com, pub-3470501544538190, DIRECT, f08c47fec0942fa0