google.com, pub-3470501544538190, DIRECT, f08c47fec0942fa0
top of page

सीएम योगी बोले- किसानों, नौजवानों तथा महिलाओं के लिए प्रगतिशील बजट


ree

लखनऊ, 1 फरवरी 2022 : उत्तर प्रदेश के विधानसभा चुनाव 2022 के प्रचार कार्यक्रम में व्यस्त होने के बाद भी मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ रहने केन्द्र सरकार के बजट पर नजर रखी और इसको बेहद जनउपयोगी बताया। सीएम योगी आदित्यनाथ के साथ ही उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने भी बजट पर अपनी प्रतिक्रिया दी।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा हम आत्मनिर्भर भारत की अर्थव्यवस्था को बढ़ाने वाले बजट का स्वागत करते हैं। समाज के प्रत्येक तबके के साथ ही किसानों, युवाओं, महिलाओं के लिए एक प्रगतिशील बजट प्रस्तुत करने के लिए मैं प्रधानमंत्री का आभार व्यक्त करता हूं। उन्होंने कहा कि न्यूनतम समर्थन मूल्य और किसानों की आय को दो गुना करने के लक्ष्य को यह बजट पूरा करेगा। भारत के युवाओं को 60 लाख नौकरियां मिलेगी जिससे उन्हें आगे बढऩे में सहायता होगी। उन्होंने कहा कि इस बजट में महिला सशक्तिकरण और उनके उन्नयन के लिए मिशन शक्ति के साथ-साथ अनेक कार्यक्रम प्रारंभ करने का प्रावधान है। राज्यों को 50 वर्षों तक बिना ब्याज के ऋण की सुविधा देने का प्रावधान व वंदे भारत ट्रेन चलाने की घोषणा की गई है।

बजट क्रांतिकारी और ऐतिहासिक


उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि देश की आजादी के अमृत महोत्सव पर यह बजट क्रांतिकारी और ऐतिहासिक है। यह बजट गांव, गरीब, किसानों और नौजवानों का बजट है। उन्होंने कहा कि यह बजट इंफ्रास्ट्रक्चर, रोजगार, व्यापार, उद्योग और बीमा क्षेत्र को मजबूती देने वाला हैं।


उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने केन्द्रीय बजट को अभूतपूर्व बताते हुए कहा कि यह देश को आर्थिक रूप से मजबूत बनाने के साथ विकास को रफ्तार देगा। उन्होंने कहा कि देश की आजादी के अमृत महोत्सव पर मोदी सरकार का यह बजट क्रांतिकारी और ऐतिहासिक बजट है। मोदी हैं तो मुमकिन है' को चरितार्थ करते हुए यह आम आदमी की बुनियादी जरूरतों को पूरा करने के साथ देश की आर्थिक मजबूती देने वाला है। उन्होंने ख़ुशी जताते हुए कहा कि कि यह खेती को मजबूत और किसानों की आय बढ़ाने वाला है जो देश की रीढ़ हैं। बजट के दिल में गांव और किसान हैं। इससे उनकी आय में इजाफा होगा। बजट में जो योजनाएं दिखाई गई हैं, उनसे देश की मंडियां और अधिक मजबूत होंगी। उन्होंने कहा कि बजट में आधारभूत संरचना पर जोर दिया गया है। उन्होंने कहा कि इससे आम आदमी पर कोई बोझ नहीं पड़ेगा। इसमें सभी वर्गों का ध्यान रखा गया है। किसानों के लिए नई योजनाएं हैं, जो उनकी आय को बढ़ाने में मददगार होंगी। कृषि उपकरण सस्ते होंगे। आर्गेनिक खेती को बढ़ावा दिया गया है। गांव का विकास और युवाओं को रोजगार का विशेष ध्यान रखा गया है। नए बजट से किसानों में नई उम्मीदें जन्म लेंगी जो उनको आर्थिक रूप से मजबूत बनाएगा।

Comments


bottom of page
google.com, pub-3470501544538190, DIRECT, f08c47fec0942fa0