google.com, pub-3470501544538190, DIRECT, f08c47fec0942fa0
top of page

योगीराज में "राम" से लेकर "राम नाम सत्य" तक हो रही है बराबर चिंता




डबल इंजन की सरकार में साकार हो चुका है सुरक्षित यूपी का सपना : योगी


- मुख्यमंत्री ने अलीगढ़ और बागपत में जनसभा को किया संबोधित

- बागपत में डॉ राजकुमार सांगवान, अलीगढ़ में सतीश कुमार गौतम के लिए किया प्रचार

- बोले सीएम- हम सिर्फ राम को ही नहीं लाए, सुरक्षा से खिलवाड़ करने वालों का राम नाम सत्य भी कर देते हैं

- प्रधानमंत्री मोदी ने चौधरी साहब के मूल्यों और आदर्शों का बढ़ाया मान : मुख्यमंत्री

- अब 5-10 साल में नहीं, एक हफ्ते में हो रहा गन्ना मूल्य का भुगतान : सीएम योगी


अलीगढ़/बागपत, 5 अप्रैल। बीजेपी के स्टार प्रचारक और यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शुक्रवार को पश्चिमी यूपी के बागपत और अलीगढ़ जिलों में पार्टी प्रत्याशियों के चुनाव प्रचार की कमान संभाली। इस दौरान उन्होंने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के 10 साल के कार्यकाल की उपलब्धियों को जनता के सामने रखते हुए वोट की अपील की। वहीं उन्होंने राजनीतिक विरोधियों पर भी जमकर जुबानी हमला बोला। मुख्यमंत्री योगी ने कहा कि डबल इंजन की सरकार में सुरक्षित यूपी का सपना पूरी तरह से साकार हो चुका है। सीएम ने कहा कि हम सिर्फ राम को ही नहीं लाए हैं बल्कि कानून व्यवस्था से खिलवाड़ करने वालों का राम नाम सत्य भी कर देते हैं।


सीएम सबसे पहले बागपत में विजय शंखनाद रैली को संबोधित किया। यहां उन्होंने केअपने संबोधन में कहा कि उन्हें भारत माता के महान सपूत और पूर्व पीएम चौधरी चरण सिंह की पावन धरा पर आने का सौभाग्य प्राप्त हुआ है। उन्होंने कहा कि इस बार हमारे लिए ये चुनाव और भी महत्व का हो जाता है। पहली बार किसानों के मसीहा के रूप में चौधरी चरण सिंह को भारत का सर्वोच्च नागरिक सम्मान भारत रत्न प्राप्त हुआ है। ये न केवल कोटि कोटि अन्नदाताओं का सम्मान है, बल्कि यूपी वालों का गौरव भी है। प्रधानमंत्री मोदी का आभार, जिन्होंने चौधरी साहब के मूल्यों और आदर्शों को ध्यान में रखा और अन्नदाताओं के मुद्दों को राजनीतिक एजेंडे का हिस्सा बनाया और किसान के हित में कल्याणकारी योजनाओं का क्रियान्वयन किया।


अलीगढ़ के बरौली में मुख्यमंत्री ने विशाल जनसभा रैली को संबोधित किया। उन्होंने बीजेपी के लोकसभा प्रत्याशी सतीश कुमार गौतम के समर्थन में आयोजित सभा को संबोधित करते हुए कहा कि प्रदेश में कभी कोई सोचता था कि यहां बेटी और व्यापारी रात को निडर होकर घर से निकल सकते हैं, लेकिन आज यह संभव है। हम सिर्फ राम को ही नहीं लाएं हैं बल्कि बेटी और व्यापारियों की सुरक्षा के लिए खतरा बनने वाले का राम नाम सत्य भी करवा देते हैं। हम प्रभु राम का नाम लेकर जीवन यापन करते हैं। बिना उनके कोई काम नहीं होता है। मगर जो समाज की सुरक्षा के लिए खतरा बनेगा उसका राम नाम सत्य भी तय है। 10 वर्ष पहले जो सपना आपने देखा था, आज वह हकीकत बन गया है। यह आपके एक कीमती वोट से संभव हो पाया है इसलिए आपको अपने एक वोट की कीमता को समझना है। उन्होंने कहा कि देश में पहली बार 18वीं लोकसभा का चुनाव ऐसा है, जिसमें लोगों को कयास लगाने की जरूरत नहीं है। सभी को परिणाम पता है। यह पिछले 10 वर्षों में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में किए गए ऐतिहासिक कार्यों का परिणाम है। पूरे देश में उत्तर, पूरब, पश्विम और दक्षिण में तीसरी बार मोदी सरकार यही आवाज गूंज रही है।


 


हम सिर्फ राम को ही नहीं लाए, सुरक्षा से खिलवाड़ करने वालों का राम नाम सत्य भी कर देते हैं: सीएम योगी


मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अलीगढ़ में विशाल जनसभा को किया संबोधित, भाजपा प्रत्याशी को वोट देने की अपील


सीएम ने कहा- 10 वर्ष पहले जिस सुरक्षित उत्तर प्रदेश का आपने सपना देखा था, आज डबल इंजन की सरकार में वह हकीकत बन गया है


विकसित भारत के लिए विकसित उत्तर प्रदेश और विकसित उत्तर प्रदेश के लिए विकसित अलीगढ़ जरूरी: सीएम योगी


अलीगढ़, 5 अप्रैल: प्रदेश में कभी कोई सोचता था कि यहां बेटी और व्यापारी रात को निडर होकर घर से निकल सकते हैं, लेकिन आज यह संभव है। हम सिर्फ राम को ही नहीं लाएं हैं बल्कि बेटी और व्यापारियों की सुरक्षा के लिए खतरा बनने वाले का राम नाम सत्य भी करवा देते हैं। प्रभु राम का नाम लेकर जीवन यापन करते हैं। बिना उनके कोई काम नहीं होता है। वहीं जो समाज की सुरक्षा के लिए खतरा बनेगा उसका राम नाम सत्य भी तय है। 10 वर्ष पहले जो सपना आपने देखा था, आज वह हकीकत बन गया है। यह आपके एक कीमती वोट से संभव हो पाया है इसलिए आपको अपने एक वोट की कीमता को समझना है। ये बातें मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शुक्रवार को यहां आयोजित विशाल जनसभा रैली को संबोधित करते हुए कही। उन्होंने बीजेपी के लोकसभा प्रत्याशी सतीश कुमार गौतम के समर्थन में आयोजित सभा को संबोधित करते हुए खेरेश्वर मंदिर वाले बाबा खेरेश्वर महादेव, ऐतिहासिक सरोवर धरणीधर और महान चंद्रवंशी राजाओं की धरा को नमन किया। साथ ही उन्होंने 1857 के प्रथम स्वतंत्रता संग्राम का नेतृत्व करने वाले शिव नारायण पंडित, मंगला सिंह और महताब सिंह को नमन किया।


तीसरी बार मोदी सरकार की आवाज से गूंज रहीं देश की सभी दिशाएं


मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि देश में लोकसभा चुनाव 2024 का शंखनाद हो चुका है। वहीं दूसरे चरण में अलीगढ़ वासियों को भी मतदान करना है। देश में पहली बार 18वीं लोकसभा का चुनाव ऐसे हैं, जिसमें लोगों को कयास लगाने की जरूरत नहीं है। सभी को परिणाम पता है। यह पिछले 10 वर्षों में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में किए गए ऐतिहासिक कार्यों का परिणाम है। पूरे देश में उत्तर, पूरब, पश्विम और दक्षिण में तीसरी बार मोदी सरकार यही आवाज गूंज रही है। आज हम प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में नए भारत के दर्शन कर रहे हैं। वर्तमान में दुनिया में देश का सम्मान बढ़ा है, सीमाएं सुरक्षित हुई हैं। इतना ही नहीं आतंकवाद और नक्सलवाद समाप्त हुआ है जबकि देश में इंफ्रास्ट्रक्चर के आधुनिक कार्य हो रहे हैं। आज गाजियाबाद से अलीगढ़ का मार्ग सिक्स लाइन का बन गया है। आज यहां सीमेंट की फैक्ट्री है, प्रदेश दंगा और कर्फ्यू मुक्त हो गया है। वहीं कावड़ यात्रा धूमधाम से निकल रही है। दुनिया में अलीगढ़ के हस्तशिल्पी और कारीगरों को सम्मान मिल रहा है। अलीगढ़ में डिफेंस कॉरिडोर का एक नोड बनने की कार्यवाही चल रही है। राजा महेंद्र प्रताप सिंह के नाम पर एक विश्वविद्यालय बनने जा रहा है। श्रमिकों और अनाथ बच्चों के लिए अटल आवासीय विद्यालय बनकर तैयार हो गया है, जिसकी बिल्डिंग वर्ल्ड क्लास इंफ्रास्ट्रक्चर का उदाहरण है। ये सब आपके एक वोट से हुआ है।


500 वर्षों बाद रामलला ने अयोध्या में खेली होली


मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि हमारे त्योहार केवल उत्सव नहीं हैं बल्कि इनमें इतिहास छुपा हुआ है। उन्हाेंने कहा कि आज की तरह पहले बरसाना और वृंदावन की होली नहीं होती थी। इसे हमने आज वर्ल्ड क्लास के रूप में बनाया है। दुनिया आज यहां पर आती है। इस बार होली के दिन बरसाना में 10 लाख लोग आए थे। वहीं 2017 से पहले 20 से 25 हजार लोग ही आते थे। सीएम ने कहा कि 500 वर्षों के बाद रामलला ने भी इस बार अयोध्या में होली खेली है। 2014 और 2017 से पहले यह सब सपना था, लेकिन आज यह हकीकत बन गया है। उन्हाेंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने विकसित भारत की बात कही है। यह तब होगा जब उत्तर प्रदेश विकसित होगा। वहीं उत्तर प्रदेश तब विकसित होगा जब अलीगढ़ विकसित होगा और यह तब होगा जब यहां मां लक्ष्मी का प्रतीक कमल खिलेगा। सीएम योगी ने कहा कि जब आपका कीमती वोट सही दिशा में जाता है तो देश नए कीर्तिमान गढ़ता है। वहीं जब गलत दिशा में गया था तो देश भ्रष्टाचार के गर्त में डूब गया था, अराजकता और उपद्रव के संकट में जूझता था। देश में कर्फ्यू और अराजकता फैलती थी। ऐसे में हमे अपने एक-एक वोट की कीमत को समझना है और सही दिशा में वोट करना है ताकि देश दुनिया में भारत अगले तीन वर्ष में तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन सके। कार्यक्रम में बीजेपी जिलाध्यक्ष चौधरी कृष्ण पाल सिंह, महानगर अध्यक्ष इं. राजीव शर्मा, राष्ट्रीय लोक दल के जिलाध्यक्ष चौधरी काली चरण सिंह और प्रदेश सरकार के मंत्री संदीप सिंह, मंत्री और हाथरस से बीजेपी के प्रत्याशी अनूप वाल्मिकी आदि मौजूद रहे।


 

चौधरी साहब का सम्मान, अन्नदाता का सम्मान : योगी आदित्यनाथ



- मुख्यमंत्री ने बागपत में विजय शंखनाद रैली को किया संबोधित

- बीजेपी-रालोद के संयुक्त प्रत्याशी डॉ राजकुमार सांगवान का किया प्रचार

- कहा- बागपत वो भूमि, जहां से अन्याय और अत्याचार के विरुद्ध महाभारत की नींव पड़ी

- अब 5-10 साल में नहीं, एक हफ्ते में हो रहा गन्ना मूल्य का भुगतान : मुख्यमंत्री

- प्रधानमंत्री मोदी ने चौधरी साहब के मूल्यों और आदर्शों का बढ़ाया मान : सीएम योगी

- पहले बागपत के नौजवानों को छांटकर नौकरी से कर दिया जाता था बाहर : योगी


बागपत, 5 अप्रैल। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शुक्रवार को यहां गेटवे इण्टरनेशनल स्कूल के मैदान में विजय शंखनाद रैली को संबोधित किया। उन्होंने भाजपा एवं लोकदल के संयुक्त प्रत्याशी डॉ राजकुमार सांगवान के समर्थन में आयोजित सभा को संबोधित करते हुए वीरों और स्वतंत्रता सेनानियों की धरती बागपत को नमन किया। सीएम योगी ने कहा कि ये वही भूमि है, जहां से अन्याय और अत्याचार के विरुद्ध महाभारत की नींव पड़ी थी। 5 हजार साल पहले भगवान श्रीकृष्ण ने हस्तिनापुर के राजदरबार में जाकर पांडवों के लिए जिन पांच गावों की मांग की थी, उनमें से एक बागपत भी था। मगर 'दुर्योधन वह भी दे न सका, आशीष समाज की ले न सका...', इसलिए महाभारत तो होना ही था।


मुख्यमंत्री ने अपने संबोधन में कहा कि उन्हें भारत माता के महान सपूत और पूर्व पीएम चौधरी चरण सिंह की पावन धरा पर आने का सौभाग्य प्राप्त हुआ है। उन्होंने कहा कि इस बार हमारे लिए ये चुनाव और भी महत्व का हो जाता है। पहली बार किसानों के मसीहा के रूप में चौधरी चरण सिंह को भारत का सर्वोच्च नागरिक सम्मान भारत रत्न प्राप्त हुआ है। ये न केवल कोटि कोटि अन्नदाताओं का सम्मान है, बल्कि यूपी वालों का गौरव भी है। प्रधानमंत्री मोदी का आभार, जिन्होंने चौधरी साहब के मूल्यों और आदर्शों को ध्यान में रखा और अन्नदाताओं के मुद्दों को राजनीतिक एजेंडे का हिस्सा बनाया और किसान के हित में कल्याणकारी योजनाओं का क्रियान्वयन किया।


मुख्यमंत्री ने कहा कि बागपत में 26 अप्रैल को चुनाव होना है। भाजपा और रालोद ने मिलकर बागपत के लिए एक योग्य प्रत्याशी दिया है। रालोद प्रमुख जयंत चौधरी को इसके लिए विशेष धन्यवाद, जिन्होंने एक सामान्य व्यक्ति को बागपत से टिकट दिया है। डॉ राजकुमार सांगवान ने चौधरी चरण सिंह के जीवन मूल्यों को अपनाया है। इनके लिए अभी से यहां चुनावी गर्मी देखने को मिल रही है। इस गर्मी को 26 अप्रैल तक आते आते और ज्यादा बढ़ाना है। सीएम योगी ने वर्तमान सांसद डॉ सत्यपाल सिंह का जिक्र करते हुए कहा कि उन्होंने अपना पूरा जीवन महाराष्ट्र के विभिन्न शहरों में व्यतीत किया, मगर बागपत का सांसद बनते ही वो यहां के विकास के लिए प्रण-प्राण से जुट गये। बागपत के लिए विकास की योजनाओं को उन्होंने दौड़-धूप करके 24 घंटे के अंदर दिल्ली और लखनऊ से पास कराया।


मुख्यमंत्री ने कहा कि बागपत पांच हाईवे से जुड़ रहा है। यहां हर घर नल योजना प्रभावी रूप से लागू हो रही है। गन्ना किसानों को गन्ना मूल्यों के भुगतान के लिए 5-10 साल इंतजार नहीं करना पड़ रहा है। अब मात्र एक हफ्ते में ही गन्ना मूल्यों का भुगतान किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि बिना विकास के भावी पीढ़ी को उज्जवल भविष्य नहीं दे सकते। बागपत में विकास के लिए रालोद का नल और बीजेपी का कमल जरूरी है। उन्होंने पिछली सरकारों पर आरोप लगाया कि पहले बागपत का नौजवान सड़कों पर दौड़ता रह जाता था और जब सरकारी नौकरी की बारी आती थी तब उसे छंटनी करके बाहर कर दिया जाता था।


सीएम योगी ने कहा कि आज देश पीएम मोदी के नेतृत्व में दुनिया की बड़ी ताकत बनने की दिशा में तेजी से अग्रसर है। दुनिया में भारत का सम्मान बढ़ा है। आतंकवाद और नक्सलवाद खत्म हुआ है, बहन-बेटी और व्यापारी सुरक्षित हुए हैं। व्यापार बढ़ा है और निवेश का माहौल बना है। किसी ने भी नहीं सोचा था कि देश और प्रदेश में इतने सारे कार्य होंगे। अब बागपत की जनता को यहां चुनाव की गर्मी को बढ़ाना होगा। फिर एक बार मोदी सरकार का संकल्प लेना होगा और मोदी सरकार के लिए बागपत से राजकुमार सांगवान को जिताने की आवश्यकता है। ये निर्वाचन क्षेत्र तीन जनपद में फैला हुआ, ऐसे में हमारे प्रत्याशी डॉ राजकुमार सांगवान घर घर नहीं जा पाएंगे। बीजेपी कार्यकर्ताओं को भी डॉ राजकुमार सांगवान बनकर घर घर जाना होगा। भाजपा और लोकदल के कार्यकताओं को परस्पर समन्वय बनाकर आगे बढ़ना होगा। विकास की प्रक्रिया को आगे बढ़ाने के लिए हम सभी को प्राण-प्रण से जुटना होगा। सीएम योगी ने पहले मतदान, फिर जलपान का आह्वान भी किया।

इस अवसर पर रालोद प्रमुख जयंत चौधरी, सांसद डॉ सत्यपाल सिंह, सांसद पद के लिए भाजपा और रालोद के संयुक्त प्रत्याशी डॉ राजकुमार सांगवान, बीजेपी जिलाध्यक्ष तेजपाल उपाध्याय, जिला प्रभारी चंद्रमोहन, लोकसभा प्रभारी अशोक नागर, संयोजक जितेन्द्र, प्रदेश सरकार में मंत्री कपिलदेव अग्रवाल, जसवंत सैनी, केपी मलिक, विधायकगण एवं बीजेपी और रालोद के वरिष्ठ पदाधिकारीगण मौजूद रहे।


79 views0 comments
bottom of page
google.com, pub-3470501544538190, DIRECT, f08c47fec0942fa0