google.com, pub-3470501544538190, DIRECT, f08c47fec0942fa0
top of page

सीएम योगी ने किए रामलला और हनुमानगढ़ी के दर्शन - राम मंदिर निर्माण से जुड़े विकास कार्यों का मुख्यमंत्री ने लिया जायजा


ree

अयोध्या, 21 दिसम्बर। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ गुरुवार को अयोध्या पहुंचे। यहां उन्होंने सबसे पहले हनुमानगढ़ी के दर्शन-पूजन किए। संकट मोचन हनुमान के दर्शन कर सीएम योगी आदित्यनाथ ने सुखी-स्वस्थ उत्तर प्रदेश की कामना की। इसके बाद मुख्यमंत्री ने रामलला के दर्शन, आरती व परिक्रमा की। सीएम ने राम मंदिर निर्माण की प्रगति का भी जायजा लिया।


ree

इसके पहले अयोध्या पहुंचने पर रामकथा हेलीपैड पर सीएम को सलामी दी गई। इस माह में मुख्यमंत्री का दूसरी बार अयोध्या आगमन हुआ है। इससे पहले मुख्यमंत्री 2 दिसम्बर को अयोध्या एयरपोर्ट का निरीक्षण करने आए थे।


ree

राम मंदिर निर्माण का लिया जायजा

रामलला के दर्शन के उपरांत मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने राम मंदिर निर्माण की प्रगति जानी। यहां ट्रस्ट से जुड़े लोगों ने मुख्यमंत्री को निर्माण से जुड़ी जानकारी दी। योगी आदित्यनाथ ने यहां कार्य कर रहे मजदूरों से भी हालचाल पूछा। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों से वर्तमान समय में चल रहे कार्य की प्रगति भी जानी। निरीक्षण के दौरान स्थानीय जनप्रतिनिधि भी मौजूद रहे।


टीम स्टेट टुडे

Comments


bottom of page
google.com, pub-3470501544538190, DIRECT, f08c47fec0942fa0