google.com, pub-3470501544538190, DIRECT, f08c47fec0942fa0
top of page

सीएम योगी और सुरेश कुमार खन्ना ने दी श्रुति व अन्य सफल अभ्यर्थियों को बधाई

chandrapratapsingh

लखनऊ, 30 मई 2022 : संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) ने 2021 की सिलिव सर्विसेज एक्जाम का सोमवार को रिजल्ट जारी कर दिया। इसमें प्रदेश के बिजनौर की श्रुति शर्मा ने टाप किया है। उत्तर प्रदेश के अन्य मेधावी भी सफल रहे हैं। देश भर से 685 अभ्यर्थी इस परीक्षा में सफल रहे हैं। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ तथा वित्त एवं संसदीय कार्य मंत्री सुरेश कुमार खन्ना ने श्रुति शर्मा के साथ ही अन्य सफल अभ्यर्थियों को बधाई तथा शुभकामना दी है।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि यूपीएससी की सिविल सेवा परीक्षा-2021 में प्रथम स्थान प्राप्त करने पर उत्तर प्रदेश की श्रुति शर्मा एवं परीक्षा में उत्तीर्ण सभी अभ्यर्थियों को हार्दिक बधाई। आज की यह बेहद गौरवशाली उपलब्धि आप सभी के कठोर परिश्रम, अटूट ध्येयनिष्ठा व धैर्य का प्रतिफल है। आप सभी को उच्च्वल भविष्य के लिए शुभकामना।

उत्तर प्रदेश सरकार में वित्त एवं संसदीय कार्य मंत्री सुरेश कुमार खन्ना ने कहा कि यूपीएसी की सिविल सेवा परीक्षा-2021 में प्रथम स्थान प्राप्त करने पर उत्तर प्रदेश की श्रुति शर्मा एवं परीक्षा में उत्तीर्ण सभी अभ्यर्थियों को हार्दिक बधाई। आप सभी को उजज्वल भविष्य की ढेरों शुभकामना।

संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) की ओर से आयोजित सिविल सेवा परीक्षा 2021 के अंतिम नतीजों की घोषणा आज हो गई है। इस परीक्षा में उत्तर प्रदेश के बिजपौर की श्रुति शर्मा ने पहला स्थान स्थान प्राप्त किया है। इसके अलावा उत्तर प्रदेश से पांच दर्जन से अधिक मेधावियों ने देश की सबसे बड़ी परीक्षा मानी जाने वाली सिविल सर्विस एक्जाम में सफलता प्राप्त की है। इसमें किसान के बेटे अमरोहा के अश चौधरी को छठा स्थान मिला है। सुलतानपुर की अरीबा नोमान की 109वीं रैंक है जबकि मुरादाबाद के उत्तम भारद्वाज की रैंक 121वी है। बहराइच के आनन्द कुमार सिंह को 206 रैंक मिली है। कासगंज के अंकित सिंह को 594वीं रैंक पर संतोष करना पड़ गया है।

Comments


bottom of page
google.com, pub-3470501544538190, DIRECT, f08c47fec0942fa0