google.com, pub-3470501544538190, DIRECT, f08c47fec0942fa0
top of page

कांग्रेस से निष्कासित जीशान हैदर ने मांगा प्रियंका गांधी का इस्तीफा


लखनऊ, 22 मार्च 2022 : उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के परिणाम आने के बाद कांग्रेस की पराजय के लिए जिम्मेदारों के खिलाफ कार्रवाई की मांग करने वाले जीशान हैदर को भले ही पार्टी ने छह वर्ष के लिए बाहर कर दिया है, लेकिन वह प्रियंका गांधी वाड्रा के इस्तीफे की मांग पर अड़े हैं। जीशान हैदर ने मंगलवार को अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की अध्यक्ष सोनिया गांधी को पत्र लिखकर प्रियंका गांधी वाड्रा का इस्तीफा मांगा है।

जीशान हैदर ने अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की अध्यक्ष सोनिया गांधी को संबोधित पत्र में अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की महासचिव तथा उत्तर प्रदेश की प्रभारी प्रियंका गांधी वाड्रा को 403 सीट पर प्रत्याशी उतारने के बाद भी बुरी हार का जिम्मेदार माना है। जीशान हैदर ने कहा कि इससे पहले भी प्रदेश में जब-जब भी चुनाव परिणाम खराब रहा है तो उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष और प्रभारी दोनों ने इस्तीफा दिया है। अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू ने तो इस्तीफा दे दिया है अब तो प्रियंका गांधी वाड्रा को भी इस्तीफा दे देना ही चाहिए। जीशान ने आरोप लगाया कि प्रियंका गांधी वाड्रा के नौकरों की वजह से कांग्रेस की स्थिति खराब होती जा रही है। अब तो उनका उनके इस्तीफा देना चाहिए।
14 views0 comments
bottom of page
google.com, pub-3470501544538190, DIRECT, f08c47fec0942fa0