google.com, pub-3470501544538190, DIRECT, f08c47fec0942fa0
top of page
chandrapratapsingh

कांग्रेस की चार पोस्टर गर्ल में से तीसरी भी भाजपा में शामिल


लखनऊ, 12 फरवरी 2022 : उत्तर प्रदेश के विधानसभा चुनाव 2022 में बड़ा करने के इरादे से 403 सीट पर अकेले चुनाव लड़ने में जुटी कांग्रेस को लगातार झटके लग रहे हैं। पार्टी के घोषित प्रत्याशी दूसरे दल में शामिल हो रहे हैं तो लड़की हूं, लड़ सकती हूं की चार पोस्टर गर्ल में से तीन भाजपा की सदस्यता ले चुकी हैं। कांग्रेस के 403 में से 40 प्रतिशत यानी करीब 180 महिला प्रत्याशी मैदान में उतारने की घोषणा के बाद भी महिला नेता कांग्रेस को छोड़ रही हैं।

लखनऊ में भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश मुख्यालय में कांग्रेस की पोस्टर गर्ल पल्लवी सिंह ने शनिवार को भाजपा की सदस्यता ले ली। भाजपा में शामिल होने वाली पल्लवी सिंह कांग्रेस की तीसरी पोस्टर गर्ल हैं। उनको भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष तथा ज्वाइनिंग कमेटी के प्रमुख डा. लक्ष्मीकांत वाजपेयी ने पाटी की सदस्यता दिलाने के साथ भाजपा का पट्टा भी पहनाया। पल्लवी सिंह को भाजपा में शामिल कराने के बाद डा. लक्ष्मीकांत वाजपेयी ने कहा कि कांग्रेस के गुलाबी पोस्टर में चार बहनों के चित्र लगे थे। जिसमें से तीन तो भाजपा में आ चुकी हैं। कांग्रेस के पोस्टर से दो तिहाई लोग को भाजपा में आ गए हैं। अब पार्टी आगे की लड़ाई किसके दम पर लड़ेगी। पल्लवी सिंह उत्तर प्रदेश कांग्रेस महिला मोर्चा में लम्बे समय से प्रदेश महासचिव पद पर थीं। उन्होंने कहा कि पार्टी केवल उन्हें अवसर दे रही हैं जो हाल फिलहाल में पार्टी में शामिल हुए हैं। हमें प्रियंका गांधी से बात करने का एक मौका नहीं मिला। हम पार्टी में अपने लिए बोल ही नहीं सकते।
48 views0 comments

Comentários


bottom of page
google.com, pub-3470501544538190, DIRECT, f08c47fec0942fa0