google.com, pub-3470501544538190, DIRECT, f08c47fec0942fa0
top of page

संघ की टक्कर में ग्राउंड पर उतरेगा कांग्रेस सेवादल, विधानसभा चुनाव में भागीदारी सुनिश्चित


ree



विधानसभा चुनाव में सेवादल की भागीदारी सुनिश्चित होगी-अजय कुमार लल्लू
गांधी-नेहरू के त्याग-समर्पण और निष्ठा के संदेश को जन-जन तक पहुंचायेगा सेवादल
24 जुलाई से शुरू होंगी जनपद स्तरीय कार्यशालाएं
चारों जोनों की सबसे कमजोर विधानसभा क्षेत्रों को गोद लेकर स्वयं सेवक तैयार करेगा सेवादल

उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के मुख्यालय पर प्रदेश कांग्रेस सेवादल की प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक आयोजित हुई। जिसमें अ0भा0 कांग्रेस कमेटी के सचिव एवं सेवादल प्रभारी राजेश तिवारी, कांग्रेस सेवादल के राष्ट्रीय मुख्य संगठक लालजी देसाई, राष्ट्रीय सचिव (प्रभारी-उ0प्र0) धीरज गुर्जर, उ0प्र0 कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू, उ0प्र0 कांग्रेस विधान परिषद दल के नेता दीपक सिंह मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद रहे।


ree

इस अवसर पर बोलते हुए अ0भा0 कांग्रेस सेवादल के मुख्य संगठक लालजी देसाई ने कहा कि संगठनात्मक एवं चुनावी दृष्टिकोण से हमारे सेवादल के स्वयं सेवकों को यथार्थ के धरातल पर उतर कर 2022 का भविष्य हमें तय करना है और चारों जोन में से चिन्ह्ति कर प्रत्येक जोन के सबसे कमजोर विधानसभा क्षेत्र सेवादल को चुनावी तैयारी के दृष्टिकोण से सौंपा जाये, जिसे मजबूत बनाने के लिए सेवादल स्वयं सेवक काम करेंगे। इसके लिए प्रत्येक जनपद में 24 जुलाई से कार्यशालाओं का शुभारम्भ किया जायेगा।


ree

इस अवसर पर बोलते हुए उ0प्र0 कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू ने कहा कि सेवादल भारतीय उपनिषदों के सूत्र वाक्य ‘सेवाहिपरमोधर्मः‘ को अंगीकार करने वाला है। यह गाँधी-नेहरु के त्याग,समर्पण और निष्ठा के संदेश को जन जन तक पहुँचाने एवं जनता के हर संकट में साथ खड़े होने वाला ऐतिहासिक संगठन है। आज इसके पास अपनी उसी ऐतिहासिक भूमिका के निर्वाह की महती जिम्मेदारी है, जब भाजपा और आर.एस.एस. जनता को हर तरह के संकट में झोंककर केवल झूठ बोलकर बरगला रही हैं। जबकि हम ही सच्चे राष्ट्रवादी हैं, जिन्होंने इस देश के लिए शहादतें दी, बलिदान दिया। जब आजादी का आंदोलन चल रहा था, तब यह आर.एस.एस. के लोग गद्दारी कर रहे थे।


ree

उन्होंने कहा कि कांग्रेस के इतिहास, विचारधारा और संकल्प को जन-जन तक पहुँचाना होगा। जो झूठ के सहारे भाजपा मिटाना चाहती है। सेवादल को इसकी नये सिरे से शुरुआत उ0प्र0 से करनी चाहिए कि 75 जिलों में सेवादल के पदाधिकारी ब्लॉक स्तर तक जाकर प्रवास करें। गाँव गाँव कस्बों तक जाकर जनता से, युवाओं से संवाद करें। डॉक्टर, वकील, अध्यापक सहित समाज के बौद्धिक वर्ग के बीच जाकर भाजपा के झूठ का पर्दाफाश करें, कांग्रेस की विचारधारा को पुनस्र्थापित करें। हम जिस दिन यह काम कर लेंगे आर.एस.एस. का झूठ और प्रोपेगैंडा बेनकाब हो जाएगा। फिर सत्ता में वापसी से हमें कोई नहीं रोक पायेगा। सेवादल के साथियों के मान सम्मान और मर्यादा की रक्षा की जिम्मेदारी हमारी है। आगामी विधानसभा चुनाव में भी सेवादल के कर्मठ एवं जुझारू साथियों को टिकट वितरण में भागीदारी सुनिश्चित की जायेगी।


ree

अ0भा0 कांग्रेस कमेटी के सचिव एवं सेवादल प्रभारी श्री राजेश तिवारी ने कहा कि संसाधनों के लिए सेवादल संगठन को कहीं भी भटकना नहीं पड़ेगा। मैं स्वयं और कांग्रेस कमेटी तन-मन-धन पूरी निष्ठा के साथ खड़ी है। लेकिन इसके ऐवज में हमें वह मजबूत संगठन चाहिए, जिसे साथ लेकर हम आवाम को यह संदेश दे सकते हैं कि हमारे पास भी एक ऐसा संगठन है जो तोड़ने वाले को नकारना ही नहीं वरन स्वतंत्रतता आन्दोलन से उपजे मूल्यों को अक्षुण्य भी रख सकता है।


अ0भा0 कांग्रेस कमेटी के सचिव (प्रभारी-उ0प्र0) श्री धीरज गुर्जर ने कहा कि वर्षो से सेवादल संगठन कंाग्रेस को और समाज को मजबूत करता रहा है और ऐसे में जब एक तरफ गैर कांग्रेसी विचारधारा राष्ट्र को कमजोर करने पर तुली हुई है तो सेवादल की भूमिका और भी महत्वपूर्ण हो जाती है।


ree

बैठक में उ0प्र0 कांग्रेस विधान परिषद दल के नेता दीपक सिंह ने संगठन को प्रशिक्षण की आवश्यकता पर बल देते हुए कहा कि रायबरेली और अमेठी से इसकी शुरूआत की जाये और राजनैतिक रूप से कांग्रेस को मजबूत बनाना है।


इस अवसर पर उ0प्र0 कांग्रेस सेवादल के मुख्यसंगठक डा0 प्रमोद पाण्डेय ने हुंकार भरते हुए कहा कि हम इस साजिश से संघर्ष करने के लिए तैयार हैं।


कार्यक्रम में सेवादल के राष्ट्रीय पदाधिकारी दिनेश कौशिक, सत्येन्द्र यादव, प्रतापनारायण, दीप्ति पाण्डेय, सर्फराज मीर सहित प्रदेश, जिला व शहर सेवादल के सैकड़ों पदाधिकारी सम्मिलित रहे।


टीम स्टेट टुडे


ree
विज्ञापन


Comments


bottom of page
google.com, pub-3470501544538190, DIRECT, f08c47fec0942fa0