google.com, pub-3470501544538190, DIRECT, f08c47fec0942fa0
top of page

हवा से फैलने वाला कोरोना स्ट्रेन श्रीलंका में मिला – दुनिया के लिए बड़ा खतरा

Apr 24, 2021
2 min read


मॉस्क मत उतारना। एक क्षण के लिए भी मॉस्क मत उतारना। दुनिया का सबसे खतरनाक कोरोना स्ट्रेन श्रीलंका में मिला है।


श्रीलंका में कोरोना वायरस का एक नया स्ट्रेन मिला है जो अब तक का सबसे घातक है। यह स्ट्रेन एयरबोर्न है जो हवा को संक्रमित करता है। अगर आप किसी संक्रमित व्यक्ति के सीधे संपर्क में नहीं भी आते हैं तो यह स्ट्रेन हवा में फैलकर किसी को भी संक्रमित कर सकता है।


श्रीलंका में इस वायरस को डिडेक्ट करने वाले वैज्ञानिकों का दावा है कि ये स्ट्रेन बेहद आसानी से और बहुत तेजी से फैलता है। हवा में यह वायरस करीब एक घंटे तक बना रहता है। ऐसे में अब तक के सभी वैरियंट में कोरोना का यह स्ट्रेन सबसे अधिक घातक और तेजी से फैलने वाला है।


बीते दिनों श्रीलंका में ये स्ट्रेन फैलना शुरु हुआ है और अनुमान है कि अगले दो-तीन हफ्ते में इस संक्रमण के फलने-फूलने से यह संक्रमण इतना अधिक फैल सकता है कि तीसरी लहर आ जाए।


पहले संक्रमण के लक्षण इतने साफ और स्पष्ट नहीं थे। अब जो लोग इस संक्रमण के शिकार पाए गए हैं उनमें लक्षण स्पष्ट रुप से सामने दिख रहे हैं। खास तौर से अब युवाओं में यह संक्रमण अधिक देखने को मिल रहा है।

आप को बता दें कि इससे पहले उत्तर प्रदेश में कोरोना के मामले बढ़ने के साथ ही प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने हवा के जरिए कोरोना फैलने की बात कही थी। जिस तरह राजधानी लखनऊ के हालात बिगड़े और फिर बिगड़ते ही चले गए उससे मुख्यमंत्री की ये आशंका पूरी तरह निर्मूल नहीं थी।


इसमें भी दोराय नहीं है कि वर्तमान में कोरोना की जो भयानक स्थिति देखने को मिल रही है उसका सबसे बड़ा कारण मास्क, सेनेटाइजर, सोशल डिस्टेंसिंग समेत तमाम कोविड गाइडलाइंस को तवज्जो ना देना भी है।


टीम स्टेट टुडे



विज्ञापन
विज्ञापन

Comments


bottom of page
google.com, pub-3470501544538190, DIRECT, f08c47fec0942fa0