google.com, pub-3470501544538190, DIRECT, f08c47fec0942fa0
top of page

रक्षा मंत्री राजनाथ बोले- कुछ ताकतें फूट डालने का करेंगी काम, रहें सावधान


फरीदकोट, 15 फरवरी 2022 : रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह पंजाब के फरीदकोट में चुनावी रैली को संबोधित कर रहे हैं। राजनाथ सिंह ने कहा कि फरीदकोट में पहली बार किसी सभा को संबोधित करने के लिए आया हूं। पंजाब में पहले भी मैंने कई सभाओं को संबोधित किया, लेकिन इस बार जो लोगों का समर्थन मिल रहा है, उससे लग रहा है कि भाजपा गठबंधन की सरकार बनेगी।

राजनाथ सिंह ने कहा कि श्री गुरुनानक देव जीत ने सबकी भलाई का संदेश दिया था। इसी से प्रेरित होकर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने सबका साथ, सबका विकास व सबका विश्वास का नारा दिया है। पंजाब भारत की अंतरत्मा है। सिख भाइयों के बलिदान को कभी भुलाया नहीं जा सकता। रक्षा मंत्री ने कहा कि जब भी वह पंजाब आते हैं तो हमेशा याद आता है कि करतारपुर व ननकाना साहिब भारत का हिस्सा होता तो देश को बहुत अच्छा लगता। कुछ सियायतदान मजहब की राजनीति करते हैं। भाजपा इंसानियत की राजनीति करती है। बहुत सी ताकतें हमारे बीच फूट डालने का काम करेंगी, उनसे हमें सावधान रहने की जरूरत है।

राजनाथ सिंह ने कहा कि भाजपा पूरे देश में प्रदेशों में सबसे अच्छी सरकार चलाने वाली पार्टी है। भारत के बाद अब पूरी दुनिया कान खोलकर सुनती है, यह भाजपा की ताकत से हुआ। 174 देश आज योग कर रहे हैं, यह 2014 के बाद संभव हुआ। 2017 में उरी में पाक ने जो कायरना कृत्य किया, उस घटना के दस मिनट बाद ही हमारी सरकार ने पाकिस्तान को सबक सिखाने का फैसला किया। पाकिस्तान मेंं जाकर एयर स्ट्राइक व जमीन पर सर्जिकल स्टाइक की। भारत अब देश के अंदर व देश के बाहर दुश्मनों को मारने वाला देश है।

Comments


bottom of page
google.com, pub-3470501544538190, DIRECT, f08c47fec0942fa0