google.com, pub-3470501544538190, DIRECT, f08c47fec0942fa0
top of page

EVM पर यूपी में मचा घमासान, विपक्ष के छेड़छाड़ के आरोपों को सत्ता पक्ष ने नकारा


लखनऊ, 9 मार्च 2022 : उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2022 के नतीजे आने में अब कुछ ही घंटे का समय बचा है। 10 मार्च को सुबह आठ बजे से मतगणना होनी है। इस बीच ईवीएम में छेड़छाड़ या अदला-बदली के आरोपों पर समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने कई जिलों में प्रदर्शन किया है। वाराणसी समेत राज्य के कई जिलों में स्ट्रांग रूम के बाहर निगरानी के लिए मौजूद सपा कार्यकर्ताओं ने हंगामा किया। वहीं विपक्ष के आरोपों पर सत्ता पक्ष के नेताओं ने भी पलटवार किया है।

एग्जिट पोल ने यूपी में भाजपा सरकार को बहुमत मिलने का अनुमान लगाया है। इसके विरोध और पक्ष में बयानबाजी तेज हो गई है। सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने मतगणना से पहले भाजपा पर ईवीएम में धांधली के गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने कहा कि वाराणसी, बरेली और सोनभद्र में ईवीएम व मतपत्र पकड़े जा चुके हैं। भाजपा ईवीएम के जरिए वोटों की चोरी करा रही है। उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने इसे अखिलेश की बौखलाहट और घबराहट बताया है तो केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर और सरकार के प्रवक्ता सिद्धार्थननाथ सिंह ने भी तीखे तंज कसे।

ईवीएम से छेड़छाड़ के आरोपों पर केंद्रीय मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी ने कहा कि ईवीएम विलाप मंडली का हार से पहले हाहाकार शुरू हो गया है। कभी इन्होंने चुनाव आयोग पर सवाल खड़े किए, कभी अधिकारियों पर सवाल खड़े किए। उनको कभी इस बात का अहसास ही नहीं हुआ कि जनता उनके साथ क्या करने वाली है। वहीं उत्तर प्रदेश के मंत्री मोहसिन रजा ने कहा कि ईवीएम पर सवाल उठाकर वे (अखिलेश यादव) अपनी हार को स्वीकार कर रहे हैं। उत्तर प्रदेश में माहौल खराब करने की कोशिश की जा रही है। ये लोकतंत्र के लिए दुर्भाग्यपूर्ण है।

यूपीसरकार के मंत्रीनंद गोपाल नंदीने कहा किलोकतंत्र में जनताजनार्दन का जनादेशसर्वोच्च होता है, लेकिन एग्जिट पोलमें अपनी पराजयदेखकर अखिलेश यादवजी बौखलाहट मेंपूरी चुनावी प्रक्रियाको ही कोसरहे हैं। अपनेकार्यकर्ताओं को हिंसाके लिए उकसारहे। 2017 की तरहइस बार भीजनता गुंडों, माफिया, दंगाइयों का सफायाकर देगी। उन्होंनेकहा कि अखिलेशजी दिल बड़ाकरिये और जनताजनार्दन के निर्णयको स्वीकार करनेका साहस पैदाकीजिये। वहीं मंत्रीश्रीकांत शर्मा ने कहाकि विपक्ष केआरोप बेबुनियाद हैं।कल ईवीएम खुलेंगी, विपक्ष ने अपनीपराजय पहले हीस्वीकार कर लीहै। 2017 में हीजनता ने उन्हेंखारिज कर दियाथा। कुछ परिवारोंतक, जाति विशेषके कुछ लोगोंतक अखिलेश कीसरकार सीमित थी।

मतगणनास्थल पर डटेरहें कार्यकर्ता

प्रगतिशीलसमाजवादी पार्टी लोहिया केअध्यक्ष शिवपाल सिंह यादवने कहा किगुरुवार सुबह आठबजे से पोस्टलबैलेट की गिनतीशुरू होगी। इसके 30 मिनट पश्चात ईवीएम मतगणनाशुरू की जासकती है। मेराआग्रह है किमतगणना सम्पन्न होने तकसपा गठबंधन केगणना अभिकर्ता अपने-अपने टेबलपर सजगता वसतर्कता के साथडटे रहें। पोस्टलमतों की निर्बाधगिनती ईवीएम केसमानांतर ही जारीरहे।

6 views0 comments
bottom of page
google.com, pub-3470501544538190, DIRECT, f08c47fec0942fa0