google.com, pub-3470501544538190, DIRECT, f08c47fec0942fa0
top of page

पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री के बेटे बीजेपी छोड़ कांग्रेस में शामिल


ग़ाज़ीपुर, 2 जनवरी 2022 : ज़मानियां कांग्रेस कमेटी की एक आवश्यक बैठक पार्टी कार्यालय पर ब्लॉक अध्यक्ष श्याम नारायण कुशवाहा की अध्यक्षता में संपन्न हुई। जिसमें देश के पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय लाल बहादुर शास्त्री के पुत्र उत्तर प्रदेश सरकार के पूर्व मंत्री व पूर्व सांसद सुनील शास्त्री के अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के महासचिव प्रियंका गांधी के समक्ष भाजपा छोड़कर घर वापसी कांग्रेस में शामिल होने पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर दौड़ गयी।

खुशी का इजहार करते हुए उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सदस्य मोहम्मद याहिया खान ने कहां की सुनील शास्त्री के कांग्रेस घर वापसी से हम कांग्रेस जनों का उत्साह बढ़ा है इनके आने से पार्टी को मजबूती मिलेगी। जिला कांग्रेस कमेटी के सचिव युगुल किशोर सिंह ने सुनील शास्त्री पूर्व में उत्तर प्रदेश सरकार के विद्युत मंत्री के रूप में कार्य किया था। तथा प्रदेश कांग्रेस के संगठन और अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सचिव के रूप में भी सेवा किया है उसको भुलाया नहीं जा सकता कांग्रेस पार्टी में पुनः शामिल होने का पार्टी कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया। फरीद अहमद गाजी ने सुनील शास्त्री के शामिल होने पर कांग्रेसी अपने को उत्साहित महसूस कर रहे है।

बैठक में मुख्य रूप से पूर्व ब्लाक अध्यक्ष पंडित लक्ष्मी कांत उपाध्याय, बाल्मिक सिंह गहमरी, बलवंत सिंह सिकरवार, फरीद अहमद गाजी, नसीम अख्तर, राजेश शर्मा, इरफान खान, जुगल किशोर सिंह, जावेद अहमद खान, सरफराज खान, नज़ीर हुसैन आदि मौजूद रहे बैठक की अध्यक्षता ब्लॉक अध्यक्ष श्याम नारायण कुशवाहा संचालन विमलेश सिंह गहमरी ने किया।

44 views0 comments
bottom of page
google.com, pub-3470501544538190, DIRECT, f08c47fec0942fa0