google.com, pub-3470501544538190, DIRECT, f08c47fec0942fa0
top of page

पांचवें चरण का थमा प्रचार, 12 जिलों की 61 सीटों पर 27 फरवरी को वोटिंग


लखनऊ, 25 फरवरी 2022 : उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2022 के पांचवें चरण के मतदान के लिए शुक्रवार की शाम छह बजे चुनाव प्रचार थम गया। अंतिम दिन भाजपा, सपा, कांग्रेस व बसपा के दिग्गज नेताओं ने अपनी-अपनी पार्टी के प्रत्याशियों को जिताने के लिए पूरी ताकत झोंक दी। 27 फरवरी को सुबह सात बजे से शाम छह बजे तक मतदान होगा। इसमें 2.25 करोड़ मतदाता 692 प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला करेंगे। इनमें 1.20 करोड़ पुरुष और करीब 1.05 लाख महिलाएं शामिल हैं। थर्ड जेंडर मतदाताओं की संख्या भी 1752 है। पांचवें चरण में भगवान श्रीराम की नगरी अयोध्या से लेकर प्रयागराज और चित्रकूट जैसे धार्मिक नगरी में सत्तापक्ष और विपक्ष के बीच सियासी संग्राम होने जा रहा है।

पांचवें चरण में पांच मंडलों (अयोध्या, लखनऊ, चित्रकूट धाम, प्रयागराज व देवीपाटन) के 12 जिलों अमेठी, रायबरेली, सुलतानपुर, चित्रकूट, प्रतापगढ़, कौशांबी, प्रयागराज, बाराबंकी, अयोध्या, बहराइच, श्रावस्ती व गोंडा में मतदान होना है। इन 61 सीटों में वर्ष 2017 के चुनाव में भाजपा 47, सपा पांच, बसपा तीन, अपना दल तीन, कांग्रेस एक व निर्दलीय दो सीटों पर जीते थे। मुख्य निर्वाचन अधिकारी अजय कुमार शुक्ला ने बताया कि पांचवें चरण के चुनाव के लिए सभी तैयारियां पूरी हो गईं हैं। इस चरण में शामिल जिलों के अफसरों को जरूरी दिशा-निर्देश भी दिए जा चुके हैं।

Comments


bottom of page
google.com, pub-3470501544538190, DIRECT, f08c47fec0942fa0