
रांची, 21 फरवरी 2022 : डोरंडा कोषागार से अवैध निकासी मामले में दोषी ठहराए गए बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू यादव को आज सीबीआइ की विशेष अदालत ने 5 साल की सजा सुना दी है। 60 लाख जुर्माना लगाया गया है। अनुमान के मुताबिक आज सोमवार को दोपहर करीब 2 बजे सजा की घोषणा की गई। लालू यादव के अलावा चारा घोटाला के इस बड़े मामले में 37 अन्य दोषियों को भी सजा सुनाई गई है।
सीबीआई के जज एस के शशि ने इन दोषियों को सजा सुनाई। इससे पूर्व सभी दोषियों ने ऑनलाइन कोर्ट में हाजिरी लगाई। लालू प्रसाद यादव इस समय रांची रिम्स में इलाजरत हैं। यहां पर होटवार जेल प्रशासन की ओर से उन्हें एक लैपटाप उपलब्ध कराया गया था। इसी लैपटाप के सहारे लालू यादव ने अपनी सजा सुनी। सजा सुनाए जाने से पहले लालू प्रसाद की ओर से उनके वकील प्रभात कुमार ने अदालत में बहस की। उन्होंने कहा कि लालू यादव की उम्र 75 साल हो गई है। लालू को कुल 17 तरह की बीमारियां है। बीपी और शुगर का भी हवाला दिया। अदालत से उन्होंने कम से कम सजा देने की मांग की। उधर सीबीआई के वकील ने बहस करते हुए सभी दोषियों को अधिक से अधिक सजा देने की मांग की।
जानिए- किसे कितनी सजा, कितना जुर्माना
लालू प्रसाद - 5 साल - 60 लाख
रवि सिन्हा - 4 साल - 20 लाख
मो सईद - 5 साल - डेढ़ करोड़
जगमोहन कक्कड़ - 4 साल - एक लाख
मोहिंदर एस बेदी - 4 साल - एक लाख
दयानंद प्रसाद कश्यप - 4 साल - एक करोड़
उमेश दुबे - 4 साल - 4 लाख
बी बी सिन्हा - 4 साल - 1 करोड़
त्रिपुरारी मोहन प्रसाद - 5 साल - 2 करोड़
अजित कुमार वर्मा - 4 साल - 15 लाख
रवि मेहरा - 4 साल - 10 लाख
महेंद्र कुमार कुंदन - 4 साल - 15 लाख
राजेंद्र कुमार हरित - 4 साल - 20 लाख
जे भेंगराज - 4 साल - 2 लाख
जीएस प्रसाद - 4 साल - 11 लाख
राम प्रकाश राम - 3 साल - 2 लाख
जसबंत सहाय - 3 साल - 2 लाख
रविंद्र कुमार सिंह - 4 साल - 5 लाख
प्रभात कुमार सिन्हा - 4 साल - 3 लाख
ललितेश्वर प्रसाद यादव - 4 साल - 2 लाख
कृष्ण बिहारी लाल - 4 साल - 2 लाख
डॉ अजित कुमार - 4 साल - 2 लाख
सीके लाल - 4 साल - डेढ़ लाख
डॉ बिरसा उरांव - 4 साल - 3 लाख
डॉ शिव नंदन प्रसाद - 4 साल - 2 लाख
डॉ अर्जुन शर्मा - 4 साल - 2 लाख
डॉ मुकेश कुमार श्रीवास्तव - 4 साल - 2 लाख
डॉ बृज नंदन प्रसाद - 3 साल - 2 लाख
आर के राणा - 5 साल - 60 लाख
महेंद्र प्रसाद - 4 साल - 5 लाख
डीपी श्रीवास्तव - 4 साल - 5 लाख
बेक जूलियस - 4 साल - 1 लाख
कृष्ण मोहन प्रसाद - 5 साल - डेढ़ करोड़
राधा रमण सहाय - 4 साल - 6 लाख
एन एन सिंह - 4 साल - 2 लाख
सुरेश - 4 साल - ढाई लाख
बालकृष्ण - 4 साल - 1 लाख
सत्यजीत - 4 साल - 15 लाख
इनको मिला सबसे अधिक सजा, इन्हें सबसे अधिक दंड
उल्लेखनीय है कि चारा घोटाला के इस मामले में सीबीआई कोर्ट ने कुल 40 दोषियों को सजा सुनाई है। जिन लोगों को वारंट जारी हुआ था, वे लोग भी आज अदालत पहुंचे थे। इस फैसले की सबसे बड़ी बात यह है, कि अधिकतम सजा पांच साल और अधिकतम जुर्माना दो करोड़ रुपये सुनाया गया है। अधिकतम सजा पाने वालों की सूची में लालू प्रसाद यादव, मोहम्मद सईद, आरके राणा और त्रिपुरारी मोहन प्रसाद शामिल हैं। वहीं अधिकतम जुर्माना जिस दोषी पर लगाया गया है वह त्रिपुरारी मोहन प्रसाद हैं।
Comments