google.com, pub-3470501544538190, DIRECT, f08c47fec0942fa0
top of page

गृहमंत्री ने आजम पर साधा निशाना, बोले- बड़ा नाम था उनका, अब जेल में हैं


ree

बरेली, 11 फरवरी 2022 : बरेली चुनाव प्रचार खत्‍म होने से एक दिन पहले शुक्रवार को गृंहमत्री अमित शाह भाजपा प्रत्‍याशी बहोरन लाल मौर्य के समर्थन में रैली करने भोजीपुरा पहुंचे। भोजीपुरा विधानसभा क्षेत्र के श्री सिद्धि विनायक इंस्टीट्यूट में उन्‍होंने विपक्ष पर जमकर सियासी तीर चलाए। साथ ही सरकार की उपलब्धियां भी गिनाईं।

गृहमंत्री अमित शाह ने भारत माता की जय के साथ संबोधन शुरू किया। कहा कि पहले चरण में मतदान के बाद सपा का सूपड़ा साफ हो रहा है। 300 सीटों के पार जाकर भाजपा की सरकार बनने वाली है। पहले माफिया देखकर पुलिस भागती थी। आज पुलिस का सायरन सुनते ही गुंडे भागते हैं। आजम खान पर निशाना साधते हुए कहा कि उनका बड़ा नाम था, अब जेल में हैं। ऐसे माफिया जेल में ही रहें या नहीं ? सपा की सरकार आई तो जेल से बाहर आ जाएंगे ये सब। मोदी सरकार ने हर गरीब का साथ दिया है। गैस सिलिंडर, बिजली मकान दिए। खुद को समाजवादी कहने वाले बताएं कि अब तक गरीबों के लिए क्यों नहीं सोचा।

गृहमंत्री ने कहा कि मोदी जी ने सबको फ्री टीका लगवाया।हर व्यक्ति को फ्री अनाज, दलहन दिया। हमने अब से सभी किसानों को फ्री बिजली देने का वादा किया है। हम प्रति व्यक्ति आय को दोगुना करेंगे। माफिया को यूपी मे घुसने नहीं देंगे। हम धारा 70 हटाना चाहते थे तो सपा, बसपा विरोध करती थी। अखिलेश कहते थे कि खून की नदियां बहेंगी। जब हटाया तो किसी की कंकड़ फेंकने की हिम्मत भी नही हुई। कांग्रेस को सरकार में पाकिस्तान हमारे सैनिकों के सिर काट ले जाती थी। हमारे समय में पुलवामा हुआ तो घर में घुसकर मारा। भाजपा सरकार ने सेना का मनोबल बढ़ाने का काम किया है।

Comments


bottom of page
google.com, pub-3470501544538190, DIRECT, f08c47fec0942fa0