google.com, pub-3470501544538190, DIRECT, f08c47fec0942fa0
top of page

हनी ट्रैप गैंग में दो फाड़, देह व्यापार में धकेलने की कोशिश

Jun 13, 2023
2 min read

बरेली, 13 जून 2023 : बरेली कैंट की जिस युवती के खिलाफ बारादरी थाने में मौलवी बुलाकर धर्मांतरण की रिपोर्ट दर्ज कराई थी उसी युवती ने मुकदमा लिखाने वाली पार्टी पर हनी ट्रैप और देह व्यापार में धकेलने की कोशिश, विरोध पर मारपीट कर छेड़छाड़ करने की रिपोर्ट कैंट थाने में दर्ज कराई है। रिपोर्ट एसएसपी के निर्देश पर दर्ज की गई है।

युवती पर ताना तमंचा, धंधे में शामिल न होने पर दी हत्या की धमकी

कैंट के नकटिया निवासी युवती ने बताया कि फतेहगंज पूर्वी के टिसुआ निवासी मनोज पाल ने उनका परिचय नौकरी दिलाने के लिए बारादरी के संजयनगर निवासी माधुरी पाल से कराया था। यह बात उनको नहीं पता थी कि माधुरी पाल, मनोज और नैना पाल हनीट्रैप और देह व्यापार के धंधे में लिप्त है। माधुरी पाल ने अधिक रुपये का लालच दे कर इस धंधे में शामिल होने का झांसा दिया। कहा कि वह नौकरी से अधिक कमाई इस धंधे से कराएगी। युवती ने खुद को सामाजिक कार्यकर्ता बताकर इस धंधे में शामिल होने से इनकार कर दिया। आठ जून की रात साढ़े नौ बजे तीनों युवती के घर में घुस आए। माधुरी ने उनके ऊपर तमंचा तान दिया। आरोपियों ने धमकी दी कि हनी ट्रैप के धंधे में शामिल न होना पर वह उसकी हत्या कर देंगे। इस दौरान मनोज पाल ने छेड़छाड़ करते हुए कपड़े फाड़ दिए। उसके पिता व भाई को झूठे मुकदमे में फंसाकर जेल भिजवाने की धमकी दी। एसएसपी के निर्देश पर कैंट पुलिस ने छेड़छाड़, मारपीट और धमकाने में कैंट पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है।

आरोपी युवती के खिलाफ दर्ज करा चुके है एफआईआर

माधुरी ने युवती के खिलाफ घर में जबरन मौलवी को बुलाकर धर्म परिवर्तन की कोशिश करने, विरोध पर मारपीट करने का आरोप लगाते हुए बारादरी थाने में मुकदमा दर्ज कराया था। पुलिस ने युवती समेत चार के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई थी।

Comments


bottom of page
google.com, pub-3470501544538190, DIRECT, f08c47fec0942fa0