
47 नए चाइनीज़ ऐप किए गए प्रतिबंधित अब पबजी (PUBG) की बारी

चीन का भारत में विरोध जारी है लेकिन लगता है लोग चाइनीज एप का मोह छोड़ नहीं पा रहे हैं। अब भारत सरकार ने 47 और चाइनीज एप पर प्रतिबंध लगा दिया है। इससे पहले 59 चीनी एप पर बैन लगाया गया था। बैन किए गए ज्यादातर एप पहले बैन की गईं एप की क्लोनिंग एप बताई जा रही हैं।
बैन किए गए 47 एप देश के डाटा प्रोटोकाल का उल्लंघन कर रहे थे। इन पर डाटा चोरी का आरोप है। यूजर्स की निजी और गोपनीय जानकारी का इन ऐप के जरिए इस्तेमाल हो रहा था।
जिन एप्स पर प्रतिबंध लगाया गया है उनमें टिकटॉक, यूसी ब्राउजर, शेयर इट आदि एप्स हैं। इनके अलावा हैलो, लाइक, कैम स्कैनर, शीन क्वाई भी बैन कर दिया गया है। बायडू मैप, केवाई, डीयू बैटरी स्कैनर भी बैन हो गया है। सरकार ने इन चीनी एप्स पर आईटी एक्ट 2000 के तहत बैन लगाया था।
चीन के 275 ऐप अभी मोदी सरकार की नजर में हैं, PUBG भी इसमें शामिल है। चीन की कंपनी यूसी वेब पर भारत के खिलाफ खबरें चलाने का आरोप लगा है। दिलचस्प बात ये है कि भारत के खिलाफ खबरें तो इस यूसी वेब पर चलती हैं लेकिन जैसे ही राहुल गांधी, सोनिया गांधी, प्रियंका गांधी या कांग्रेस के खिलाफ कोई बड़ी खबर पोस्ट की जाती है ये वेबसाइट ऐसी खबरों को तुरंत बैन कर देती है। ऐसी खबरें सर्वर से अनसीन होने के बाद लोग नहीं देख पाते।
टीम स्टेट टुडे