जय श्री राम का नारा लगाकर अपर्णा बोलीं- नहीं मिल सकती इससे अच्छी सरकार
- chandrapratapsingh
- Mar 10, 2022
- 1 min read

लखनऊ, 10 मार्च 2022 : उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव 2022 के लिए गुरुवार सुबह शुरू हुई मतगणना के रुझान में भाजपा मजबूत बढ़त बनाती दिख रही है। अधिकांश सीटों पर सपा से ही मुकाबला है। बसपा को मजबूती देता रहा बेसवोट भी इस बार भाजपा के पक्ष में जाता दिखाई दे रहा है, जबकि कांग्रेस के सामने पिछले बार की सात सीटों पर जीत का परिणाम दोहराने की भी चुनौती है। पंजाब में प्रचंड बहुमत की सरकार बनाने जा रही आम आदमी पार्टी यूपी में खाता खोलती भी नहीं दिख रही है। भाजपा सरकार दोबारा बनती है तो यह 37 वर्ष बाद पहला मौका होगा, जब कोई पूर्ण बहुमत की सरकार दोबारा लगातार बनेगी। मतगणना के दौरान विभिन्न राजनीतिक दलों के नेताओं ने अपनी-अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त की।
इससे अच्छी सरकार नहीं मिल सकती
भाजपा नेता अपर्णा यादव ने कहा कि हिंदू, मुस्लिम, सिख, इसाई सबके सभी हैं भाजपाई। भारतीय जनता पार्टी की जीत तुष्टीकरण की राजनीति, जाति के आधार पर राज्य को बांटने वालों के लिए यह जवाब है। हम 10 मार्च को जय श्री राम के साथ सरकार बना रहे हैं। इससे अच्छी सरकार नहीं मिल सकती।




Comments