google.com, pub-3470501544538190, DIRECT, f08c47fec0942fa0
top of page

जानिए...कौन हैं खाकी से खादी पहनने वाले राजेश्वर सिंह


लखनऊ, 1 फरवरी 2022 : उत्तर प्रदेश में नौकरी छोड़कर राजनीति की राह पर कदम बढ़ाने वाले अधिकारियों की सूची में राजेश्वर सिंह का नाम भी जुड़ गया है। प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) लखनऊ के संयुक्त निदेशक रहे राजेश्वर सिंह का वीआरएस (स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति योजना) मंजूर हो गया है। लगभग 24 वर्षों की सरकारी सेवा कर चुके राजेश्वर सिंह का अभी 11 वर्ष का सेवाकाल शेष था। राजेश्वर सिंह जल्द भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) की सदस्यता ग्रहण कर सकते हैं। लखनऊ की सरोजनीनगर सीट या फिर गृह जिले सुलतानपुर से भाजपा प्रत्याशी बनाए जा सकते हैं।

प्रांतीय पुलिस सेवा (पीपीएस) के 1994 बैच के अधिकारी राजेश्वर सिंह लखनऊ में सीओ गोमतीनगर व सीओ महानगर के पद पर तैनात रहे। प्रयागराज में भी अहम पदों पर जिम्मेदारी संभाली। राजेश्वर वर्ष 2009 में प्रतिनियुक्ति पर ईडी में गए थे और बाद में उन्हें ईडी में समायोजित कर लिया गया था। लगभग 10 वर्ष उत्तर प्रदेश पुलिस में और 14 वर्ष ईडी में अपनी सेवाएं देने के बाद अब वह नौकरी छोड़कर दूसरी पारी की शुरुआत करने जा रहे हैं। आइजी रेंज, लखनऊ लक्ष्मी सिंह उनकी पत्नी हैं। बहनोई राजीव कृष्ण एडीजी आगरा जोन हैं। एक और बहनोई वाईपी सिंह आईपीएस रहे, उन्होंने भी वीआरएस लिया था।

Comments


bottom of page
google.com, pub-3470501544538190, DIRECT, f08c47fec0942fa0