google.com, pub-3470501544538190, DIRECT, f08c47fec0942fa0
top of page

जानिए अबोहर रैली में क्यों पीएम को हल देकर किया गया सम्माेनित

Feb 17, 2022
1 min read

अबोहर, 17 फरवरी 2022: अबोहर में प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी की रैली शुरू हो गई है। पीएम मोदी यहां पहुंच गए हैं। रैली के मंच पर प्रधानमंत्री मोदी को हल भेंट कर सम्‍मानित किया गया। रैली में पहुंचने पर उनका मोदी-मोदी के नारे से स्‍वागत किया गया। प्रधानमंत्री ने बठिंडा एयरपोर्ट पर पहुंचने के बाद अबोहर के लिए हेलीकाप्टर से निकले। रैली में केंद्रीय मंत्री हरदीप पुरी और पंजाब के पूर्व मंत्री राणा गुरमीत सिंह सोढ़ी भी पहुंचे हैं।

इससे पहले मंच से स्‍थानीय नेताओं का संबोधन हुआ। फाजिल्का से भाजपा के प्रत्याशी व पूर्व मंत्री सुरजीत ज्याणी भी मंच पर हैं। केंद्रीय मंत्री हरदीप पुरी भी रैली में पहुंच गए। पंजाबी कलाकार जस्सी जसराज ने भी भाषण दिया। उन्होंने कहा भगवा और केसरी में एक ही रंग है। जस्सी जसराज ने चन्नी के भांजे से पकड़े गए 10 करोड़ रुपये का मामला उठाया। जस्सी जसराज ने 2017 में आम आदमी पार्टी केे टिकट पर बठिंडा से चुनाव लड़ा था।


रैली के लिए बेहद कड़ी सुरक्षा की गई है। पीएम की मद्देनजर अबोहर क्षेत्र को नो फ्लाईंग जोन घोषित किया गया है। नई दाना मंडी में आयोजित इस रैली में शामिल होने के लिए प्रधानमंत्री मोदी पहले बठिंडा पहुंचे इसके बाद वह हेलीकाप्टर से दाना मंडी में आए। रैली स्थल के निकट ही हेलीपैड बनाया गया है। रैली में प्रधानमंत्री की रैली में भारी भीड़ जुटी है।

Comments


bottom of page
google.com, pub-3470501544538190, DIRECT, f08c47fec0942fa0