google.com, pub-3470501544538190, DIRECT, f08c47fec0942fa0
top of page

विधान परिषद उपचुनाव के लिए धर्मेन्द्र सिंह सैंथवार और निर्मला पासवान प्रत्याशी घोषित


लखनऊ, 30 जुलाई 2022 : भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने उत्तर प्रदेश विधान परिषद में अपनी स्थिति और मजबूत करने की जोरदार तैयारी की है। भाजपा के केन्द्रीय संगठन ने शनिवार को विधान परिषद उप चुनाव के लिए होने वाले उप चुनाव के लिए अपने दोनों प्रत्याशियों का नाम घोषित कर दिया है। विधान परिषद के उप चुनाव के लिए नामांकन की अंतिम तिथि एक अगस्त है। इन दोनों सीटों पर 11 अगस्त को मतदान होना है।

भारतीय जनता पार्टी ने धर्मेन्द्र सिंह सैंथवार (Dharmendra Singh Sainthwar) तथा निर्मला पासवान (Nirmala Paswan) को अपना प्रत्याशी बनाया है। भाजपा ने गोरखपुर क्षेत्र के क्षेत्रीय अध्यक्ष धर्मेंद्र सिंह सैंथवार को विधान परिषद उप चुनाव में उम्मीदवार बनाया है। इसके अलावा निर्मला पासवान को भी प्रत्याशी बनाया गया है। प्रयागराज के सोरांव की रहने वाली निर्मला पासवान के नाम की घोषणा पार्टी ने की है। संख्या बल के हिसाब से दोनों की जीत भी तय है। अगर समाजवादी पार्टी अपने प्रत्याशी नहीं उतरती है तो दोनों का निर्विरोध चुना जाना भी तय है। भाजपा ने एक बार फिर से ओबीसी और दलित समीकरण बिठाकर इन दोनों प्रत्याशियों को विधान परिषद भेजने का फैसला किया है।

भारतीय जनता पार्टी के विधान परिषद सदस्य रहे ठाकुर जयवीर सिंह के इस्तीफा देने और समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता अहमद हसन के निधन के बाद विधान परिषद की दो सीट खाली हैं।

सीएम योगी आदित्यनाथ के करीबी हैं धर्मेन्द्र सिंह सैंथवार

धर्मेन्द्र सिंह सैंथवार को सीएम योगी आदित्यनाथ (CM Yogi Adityanath) का काफी करीबी माना जाता है। वह दूसरी बार गोरखपुर के भाजपा क्षेत्रीय अध्यक्ष बने हैं। पहली बार उनकी नियुक्ति पूर्व प्रदेश अध्यक्ष महेन्द्र नाथ पाण्डेय ने की थी। अगस्त 2020 में उन्हें दोबारा इसी पद पर जिम्मेदारी सौंपी सौं गई. तब से वह लगातार इस पद पर रहते हुए पार्टी के लिए कार्य कर रहे हैं। धर्मेन्द्र सिंह सैंथवार भारतीय जनता पार्टी से तीन दशक से ज्यादा समय से जुड़े हैं। पहली बार 2001 से 2009 तक उनको महानगर मंत्री के तौर पर नियुक्त किया गया था। उसके बाद 2010 से 2016 तक गोरखपुर महानगर के अध्यक्ष रहे। 2016 में वह पहली बार क्षेत्रीय टीम का हिस्सा बने और बतौर मंत्री पार्टी की ओर से मिले दायित्व को पूरी निष्ठा के साथ निभाया। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद से अपनी राजनीति की शुरुआत करने सैंथवार काफी समर्पण के साथ अपना कार्य करते है। उन्हें एबीवीपी का प्रदेश महामंत्री भी बनाया गया था।

निर्मला पासवान : भाजपा के दलित प्रकोष्ठ की राष्ट्रीय महिला संवाद प्रभारी

दलित समाज से आने वाली निर्मला पासवान (Nirmala Paswan) प्रयागराज के सोरांव की रहने वाली हैं। अब पार्टी ने अब उन्हें विधान परिषद भेजने का फैसला लिया है। वह भाजपा के दलित प्रकोष्ठ की राष्ट्रीय महिला संवाद प्रभारी हैं।

3 views0 comments
bottom of page
google.com, pub-3470501544538190, DIRECT, f08c47fec0942fa0