google.com, pub-3470501544538190, DIRECT, f08c47fec0942fa0
top of page

लखनऊ की मोहनलालगंज सीट पर 71 साल बाद ख‍िला कमल, बाराबंकी में अरविंद गोप हारे

chandrapratapsingh

लखनऊ, 10 मार्च 2022 : लखनऊ की कैंट विधानसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी और कानून मंत्री ब्रजेश पाठक, सरोजनीनगर में राजेश्वर सिंह और मोहनलालगंज से अमरेश कुमार ने कमल खिला दिया है। ब्रजेश पाठक 40000 वोट और अमरेश कुमार ने 16581 वोटों से जीत दर्ज की है। ब्रजेश पाठक को कुल 107299 मत मिले। भाजपा के लिए सबसे मुश्किल सीट में शामिल मोहनलालगंज सीट पर जीत दर्ज करने से पार्टी कार्यकर्ता खुशी से झूम उठे। अब तक भाजपा यहां पर किसी भी चुनाव में जीत नहीं दर्ज कर सकी थी। भाजपा ने इस बार यहां पर अमरीश कुमार को उतारा था।

वहीं बाराबंकी में पूर्व मंत्री अरविंद सिंह गोप हारे उन्हें भाजपा के सतीश शर्मा ने दरियाबाद से दोबारा हासिल की जीत। सतीश को 127252 और गोप को 94989 मत मिले। 36 राउंड के मतों की गणना के बाद 32263 मतों से शिकस्त दी।

Comments


bottom of page
google.com, pub-3470501544538190, DIRECT, f08c47fec0942fa0