google.com, pub-3470501544538190, DIRECT, f08c47fec0942fa0
top of page

महंत नृत्य गोपाल दास की फिर बिगड़ी तबीयत, लखनऊ के मेदांता में भर्ती


अयोध्या, 24 अप्रैल 2022 : श्री रामजन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के अध्यक्ष महंत नृत्य गोपाल दास की तबीयत रविवार को एक बार फिर अचानक बिगड़ गई। किडनी में इन्फेक्शन की समस्‍या के बाद उन्‍हें लखनऊ के मेदांता में भर्ती कराया गया है। उनके गुर्दे और पेशाब में संक्रमण की बात बताई जा रही है। उन्हें रविवार दोपहर मेदांता की इमरजेंसी में लाया गया। डॉक्टरों ने शुरूआती जांच कर उन्हें आईसीयू में शिफ्ट कर उपचार शुरू कर दिया है। क्रिटिकल केयर मेडिसिन के डॉक्टर उनका उपचार कर रहे हैं। हालांकि उनकी हालत खतरे से बाहर है।

रविवार सुबह अयोध्या से डॉक्टरों की देखरेख में उन्‍हें लखनऊ रुटीन चेकअप के लिए लाया गया। दो वर्ष पूर्व कृष्ण जन्मभूमि मथुरा में कृष्ण जन्मोत्सव के दौरान कोरोना संक्रमित होने के बाद से लगातार महंत नृत्यगोपाल दास डॉक्टरों की देखरेख में हैं। मणिरामदास जी की छावनी मंदिर स्थित उनके आवास में एक आइसीयू बना हुआ है। महंत नृत्य गोपाल दास लगभग 84 वर्ष के हैं।

श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्‍ट के महासचिव चम्पत राय ने बताया कि ट्रस्‍ट के अध्यक्ष पूज्य महंत नृत्यगोपाल दास जी महाराज लखनऊ को मेदान्ता अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उन्‍हें किडनी में इन्फेक्शन की आशंका के कारण भर्ती किया गया है। उन्‍होंने कहा कि महंत कमलनयन दास से वार्ता हुई, उन्होंने बताया कि कभी कभी महाराज श्री को पेशाब में कष्ट होता है। उसी की जांच के लिए अस्पताल लाए गए हैं। किडनी इन्फेक्शन नहीं है, वे स्वस्थ हैं।

9 views0 comments
bottom of page
google.com, pub-3470501544538190, DIRECT, f08c47fec0942fa0