google.com, pub-3470501544538190, DIRECT, f08c47fec0942fa0
top of page

मैनपुरी में बोले मुलायम सिंह, कहा-मेरी भावना का रखना मान, जिताओ अखिलेश को


मैनपुरी, 17 फरवरी 2022: स्‍वास्‍थ्‍य कारणों के चलते विश्राम कर रहे समाजवादी पार्टी के संरक्षक मुलायम सिंह यादव ने गुरुवार को लंबे समय बाद सार्वजनिक रूप से अपनी मौजूदगी जताई। मैनपुरी में जनसभा को संबोधित करते हुए उन्‍होंने सीधे तौर पर कहा कि भाजपा सरकार में गरीबी और बेरोजगारी बढ़ी है। समाजवादी पार्टी आपको निराश नहीं करेगी। उन्‍होंने कहा कि मेरी भावना का मान रखना और अखिलेश यादव को भारी बहुमत से विजयी बनाना।

मैनपुरी में मंच से मुलायम सिंह यादव ने कहा कि आप सबके बीच मे आकर खुशी हो रही है। जनता परेशान है। गरीबी है। बेरोजगारी है। किसानों के सामने आय की समस्या है। सपा की सोच है कि किसानों को खाद दी जाए, पानी का इंतजाम किया जाए। नौजवानों को नौकरी मिले। सपा की सरकार बनेगी तो उनके रोजगार का इंतजाम किया जाएगा। व्यापारियों को सुविधा दी जाएगीी। जिससे वो किसानों की पैदावार खरीदें। किसान, बेरोजगार और व्यापारी की चिंता करनी है। यहां इतनी भीड़ देखकर साफ है कि जनता बदलाव चाहती है। नौजवानों को आर्थिक मदद की जाए।

मुलायम सिंह यादव ने कहा कि आज सारे देश के अंदर भय का वातावरण है, सब चिंता में हैं। यहां लोग उम्मीद के साथ आए हैं, ये उम्मीद सपा की सरकार पूरा करेगी। उन्‍होंने कहा कि भीड़ देखकर मेरी जिम्मेदारी बढ़ गई है। में विश्वास दिलाता हूं, आपको निराश नहीं करेंगे। याद रखना किसान, नौजवान और व्यापारी, यही देश का विकास करेंगे। मेरी भावना का आदर रखना, अखिलेश को भारी बहुमत से जिताना।

Kommentarer


bottom of page
google.com, pub-3470501544538190, DIRECT, f08c47fec0942fa0