google.com, pub-3470501544538190, DIRECT, f08c47fec0942fa0
top of page

मुख्तार के करोड़पति बेटे अब्बास हथियारों के शौकीन, दर्ज हैं पांच मुकदमे

chandrapratapsingh

मऊ, 15 फरवरी 2022 : बेटे अब्‍बास अंसार के लिए आखिरकार मुख्तार ने मऊ सदर का सियासी मैदान छोड़ दिया है। पिता की विरासत को संभालने के लिए उतरे अब्बास सोमवार को नामांकन दाखिल कर चुके हैं। सुभासपा के प्रत्याशी के रूप में सदर विधानसभा में डेरा डाल चुके हैं। अब्‍बास द्वारा दिए गए शपथ पत्र में शस्त्रों के शौकीन होने सहित करोड़ों के मालिक होने की जानकारी दी है। उन पर पांच मुकदमे भी दर्ज हैं।

पूर्वांचल की चर्चित विधानसभा 356 मऊ सदर पर विधायक मुख्तार अंसारी ने सदर विधानसभा का मैदान बेटे अब्बास अंसारी के लिए छोड़ दिया है। पिता की विरासत संभालने के लिए अब्बास अंसारी सोमवार को नामांकन दाखिल कर दमदारी दिखा चुके हैं। सोमवार को उन्होंने अपना नामांकन सुभासपा से दाखिल किया है।

अब्‍बास करोड़पति और हथियारों के शौकीन


शपथ पत्र में दिए गए विवरण के अनुसार अब्बास अंसारी के पास कुल आठ करोड़ की चल-अचल संपत्ति है। इसमें 12.50 लाख के गहने हैं। वह विभिन्न शस्त्रों के शौकीन भी है। इसके साथ ही फोर्ड एंडेवर चार पहिया वाहन भी है। अब्बास पर कुल पांच मुकदमे दर्ज हैं। इसमें दिल्ली से जारी खिलाड़ी वर्ग के आर्म्स लाइसेंस पर मुकदमा, मां द्वारा बचपन में ली गई जमीन आदि के मुकदमे हैं। इसके साथ ही चार करोड़ की अचल संपत्ति, 3.50 करोड़ के वाणिज्यिक भवन हैं। अब उनके नामांकन दाखिल करने के बाद राजनीति परिदृश्य बदला नजर आ रहा है।

Commentaires


bottom of page
google.com, pub-3470501544538190, DIRECT, f08c47fec0942fa0