google.com, pub-3470501544538190, DIRECT, f08c47fec0942fa0
top of page

मुनव्वर को मिला कांग्रेस का साथ लेकिन कोणार्क को नहीं पहचानती कांग्रेस

Jul 19, 2021
1 min read


उत्तर प्रदेश कांग्रेस की ओर से जानकारी दी गई है कि कोणार्क दीक्षित को पार्टी विरोधी गतिविधियों के चलते डेढ़ वर्ष पूर्व पार्टी से निकाला जा चुका है। कोणार्क दीक्षित कभी भी पार्टी के जिम्मेदार पद पर नहीं रहे हैं। जालसाजी और भ्रामकता फैलाकर उक्त व्यक्ति खुद को कांग्रेस पार्टी का प्रवक्ता बताता है। कोणार्क दीक्षित सत्ता पक्ष के इशारे पर लगातार अराजकता फैलाकर कांग्रेस पार्टी को बदनाम कर रहे हैं।


कांग्रेस प्रवक्ता अंशू अवस्थी ने शायर मुनव्वर राणा के दर्द को साझा करते हुए कहा है कि उनका जो दर्द है दरअसल वह उत्तर प्रदेश के 24 करोड़ सभी जाति और धर्म के लोगों का दर्द है। भाजपा सरकार और उनके मुखिया सत्ता में बैठने के बाद जनकल्याण और विकास करने के बजाय सिर्फ धर्म और जाति की राजनीति कर रहे, लोगों को बांट कर असल मुद्दों से ध्यान भटका रहे हैं। ऐसे व्यक्ति से अगर प्रदेश के लोग नफरत नहीं करेंगे तो क्या करेंगे जिस भाजपा सरकार और उनके मुखिया योगी आदित्यनाथ को उत्तर प्रदेश के नौजवानों के रोजगार को लेकर कोई चिंता नहीं, उत्तर प्रदेश में किसानों को लेकर कोई चिंता नहीं, उत्तर प्रदेश में महिलाओं के सम्मान को लेकर कोई चिंता नहीं।


टीम स्टेट टुडे


विज्ञापन

Comments


bottom of page
google.com, pub-3470501544538190, DIRECT, f08c47fec0942fa0