google.com, pub-3470501544538190, DIRECT, f08c47fec0942fa0
top of page

'One Nation One Election' भारतीय लोकतंत्र को मजबूत करेगा : कलराज मिश्र

ree

अहमदाबाद विमान हादसे में मृत सभी आत्माओं की शांति के लिए श्रद्धा सुमन अर्पित कर दी श्रद्धांजलि



- राधेश्याम चैरिटबल फांउडेशन के संयोजन में कार्यक्रम का आयोजन


नई दिल्ली। 13 जून 2025, राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में शुक्रवार को कांस्टीट्यूशन क्लब में लोकतांत्रिक व्यवस्था को और मजबूत करने को लेकर ‘एक राष्ट्र-एक चुनाव’ (वन नेशन-वन इलेक्शन) पर मंथन किया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि पूर्व केंद्रीय मंत्री व पूर्व राज्यपाल कलराज मिश्र ने कहा कि ‘एक देश एक चुनाव’ भारतीय लोकतंत्र को मजबूती प्रदान करने के साथ ही विकास और समृद्धि के नए आयाम स्थापित करेगा।

ree

राधेश्याम चैरिटबल फांउडेशन के संयोजन में आयोजित कार्यक्रम का आरंभ अहमदाबाद विमान हादसे में मृत सभी आत्माओं की शांति के लिए दो मिनट का मौन रखकर श्रद्धा सुमन अर्पित कर श्रद्धांजलि के साथ किया गया।

इस अवसर पर पूर्व केंद्रीय मंत्री व पूर्व राजस्थान और हिमाचल प्रदेश के पूर्व राज्यपाल कलराज मिश्र ने अहमादाबाद में विमान हादसे पर शोक संवेदना व्यक्त करते हुए कहा कि यह हादसा सभी को झकझोर देने वाली है। उन्होंने गुजरात के पूर्व सीएम विजय रूपाणी समेत सभी दिवंगतों को श्रद्धांजलि दी। उन्होंने ‘एक देश-एक चुनाव’ को देश की आवश्यकता बताया। उन्होंने कहा कि यह किसी राजनीतिक दल का नहीं पूरे देश के हित और विकास से जुड़ा मुद्दा है। देश में एक साथ चुनाव होने से कार्ययोजना बनाने और उसे कार्यान्वित करने में आसानी होने के साथ ही श्रमबल और आर्थिक नुकसान से भी बचाव होगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भाजपा की 1984 के घोषणा पत्र एक साथ चुनाव मुद्दे के लिए प्रयास शुरू किया। इस विषय पर हर स्तर पर चर्चा की जा रही है। इस विषय पर रामनाथ कोविंद की अध्यक्षता में इस पर काम किया जा रहा है।


सभा के आरंभ में चिकित्सा क्षेत्र से जुड़ी डॉ. ख्याति ने राधेश्याम चैरिटबल फांउडेशन द्वारा किए जाने वाले कार्य और प्रयास के बारे में जानकारी दी। इसके साथ एक साथ चुनाव पर सशक्त पहल भी की।

ree

इस अवसर पर इंडिया सेंट्रल एशिया फाउंडेशन (आईसीएफ) के निदेशक प्रो. (डॉ.) रमाकांत द्दिवेदी ने कहा कि देश की समृद्धि और खुशहाली के लिए देश में चुनाव की प्रक्रिया कम से कम होनी चाहिए। ताकि हम अपने सभी संसाधनों का बेहतर उपयोग कर सकें। उन्होंने एक राष्ट्र एक चुनाव के इतिहास और उसके लाभ और हानि के बारे में जानकारी दी।


सुनील देवधर (पूर्व राष्ट्रीय सचिव भाजपा) ने कहा, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारतीय जनता पार्टी एक देश एक चुनाव के लिए पूरे देश में आम राय बनाने का प्रयास कर रही है ताकि चुनाव जैसे जटिल प्रक्रिया को पांच साल में एक बार में पूरा कराया जाए। इसकी हर तरफ चर्चा कराने की आवश्यकता है।

कुलपति डॉ. डीपी तिवारी ने कहा कि सरकार अगर चाह ले तो एक दिन में पूरे देश में एकसाथ चुनाव कराया जा सकता है। एक देश एक चुनाव आज राष्ट्र की आवश्यकता है।


राधेश्याम चैरिटबल फांउडेशन के महासचिव सौरभ त्रिपाठी ने धन्यवाद ज्ञापन देते हुए संस्था के कार्यों के बारे में विस्तार से जानकारी देते हुए कहा, एक राष्ट्र और एक चुनाव की इस श्रृंखला को अखिल भारतीय स्तर पर जारी रहेगा।


कार्यक्रम का संचालन रिचा बावेजा ने किया। कार्यक्रम को सफल बनाने में शरद श्रीवास्तव, सनोज तिवारी, निर्मल मिश्र का विशेष सहयोग रहा। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में गणमान्य लोग मौजूद थे।

1 Comment


rytyg
Oct 03

At Rosedale Wellness Centre, the goal is not only recovery but also empowerment. Patients are guided with care, encouraged to understand their health, and supported in making positive lifestyle choices. This balanced approach leads to long-term improvements and greater confidence. The rosedale wellness team’s professionalism and warmth make every visit reassuring and effective, building trust and promoting true wellness.

Like
bottom of page
google.com, pub-3470501544538190, DIRECT, f08c47fec0942fa0