google.com, pub-3470501544538190, DIRECT, f08c47fec0942fa0
top of page

EDU-FEST 2021, विश्वस्तरीय ऑनलाइन एडुकेशन फेस्ट का आयोजन 16 से 18 अप्रैल, रजिस्ट्रेशन शुरु



बच्चों का करियर क्या होगा ? बच्चों का करियर कैसे बने ? उन्हें क्या करना चाहिए क्या नहीं। परंपरागत रुप से हम बच्चों को डॉक्टर, इंजीनियर, आईटी प्रोफेशन, चार्टर्र एकाउंटेंट, कंपनी सेक्रेट्री, कॉस्ट एकाउंटेंट या फिर सिविल सेवाओं के प्रोत्साहित करते हैं।


कई बच्चों को आशातीत सफलता मिलती है लेकिन अधिकांश बच्चों के सामने समस्या बनी रहती है कि हाईस्कूल, इंटर, ग्रेजुएशन, पोस्ट ग्रेजुएशन यहां तक कि बीएड., एमएड. या पीएचडी के बावजूद कमाई का साधन नहीं बनता। कई बार उन्हें नौकरी नहीं मिलती। कई बार व्यक्तिगत योग्यता और रुचि के अनुसार नौकरी का तालमेल नहीं होता। स्थिति ऐसी होती है कि पढ़े लिखे होने के बावजूद, शानदार डिग्रियां होने पर भी जीवन में क्या करना है इसका असमंजस सिर्फ बच्चों ही नहीं उनके माता पिता के सामने भी बना रहता है।



जनाब, दुनिया बदल चुकी है। बहुत बदल चुकी है। भारत भी बदल रहा है। रोजगार, कारोबार, नौकरी के तौर तरीके यहां तक कि उनके प्रकार भी बदल रहे हैं।


बुरा मत मानियेगा, हकीकत ये है कि आप को उन रास्तों के बारे में पता ही नहीं है। आपको नहीं पता है कि परंपरागत पढ़ाई से इतर बहुत कुछ ऐसा भी पढ़ा जा सकता है जहां ना तो नौकरी की दिक्कत है ना ही कारोबार, व्यापार का बहुत बड़ा काम्पिटिशन है।


करियर बनाने का मतलब सिर्फ डिग्री हासिल करके नौकरी तलाशना नहीं है। करियर बनाने का मतलब हमेशा सिविल सर्विस, डॉक्टर या इंजीनियर बनना भी नहीं है।



तो फिर क्या है करियर बनाने का मतलब ? इस सवाल का जवाब चाहिए तो प्रत्येक छात्र या छात्रा और उसके माता-पिता खुद से कुछ सवाल पूछें, मसलन –


- आपने क्या तय किया है कि आप क्या बनना चाहते हैं।
- आपने क्यों तय किया है कि आप जो बनना चाहते हैं वो क्यों बनेंगे।
- आप जो बनना चाहते हैं उसके लिए आप क्या कर रहे हैं।
- आप जो अभी कर रहे हैं क्या वो आपको लक्ष्य तक पहुंचाएगा।
- क्या आपने अपना करियर अपनी योग्यता के आधार पर चुना है या किसी दबाव या किसी के कहने पर।
- आपने जिस दिशा में चलने का मन बनाया है उसका कितना ज्ञान या जानकारी आपको या आपके मार्गदर्शक को है।

ऐसे सवाल बहुत सारे हो सकते हैं। सवालों का मकसद सिर्फ इतना है कि अगर आज खुद के लिए सवाल उठाए और उनके जवाब तलाश किए तो आने वाले कल की बहुत सारी समस्याओं का जवाब और उससे निपटने की तैयारी भी आप आज से ही कर पाएंगें।


आपको जानकर आश्चर्य होगा कि आज करियर काउंसलिंग, एजुकेशनल काउंसलिंग भी एक करियर है। जिसमें विशेषज्ञ बहुत ही वैज्ञानिक तरीके से आपके भीतर छिपी प्रतिभा, क्षमता और रुचि के अनुसार आपको आगे बढ़ने और बढ़ाने के लिए मदद करते हैं।



दुनिया के ऐसे श्रेष्ठ विशेषज्ञ जल्द ही एक मंच पर एक साथ आने वाले हैं जो आपकी पढ़ाई, नौकरी, करियर से संबंधित किसी भी चिंता या समस्या का हल तत्काल आपको देंगें।


आपको क्या करना है ये तो हम आपको बताएंगे ही पहले ये जान लीजिए कि ये आयोजन क्या है, कहां हो रहा है, कब हो रहा है, कौन-कौन इसमें शामिल हो सकता है, आपको क्या करना है, कैसे करना है।


क्या है EDU-FEST 2021


दुनिया के सबसे बड़े करियर फेस्ट में से एक EDU-FEST 2021 का आयोजन 16 अप्रैल से 18 अप्रैल 2021 के बीच होगा। EDU-FEST 2021 में 300 वक्ता, एक लाख छात्र-छात्राएं और सौ से ज्यादा शिक्षण संस्थाएं शामिल होगीं।



कहां होगा EDU-FEST 2021 का आयोजन


EDU-FEST 2021 वर्चुअल प्लेटफार्म यानी ऑनलाइन (online) आयोजित हो रहा है। EDU-FEST 2021 में Class 9th और इससे आगे की Classes में पढ़ने वाले छात्र छात्राएं (students) शामिल हो सकते हैं। बच्चों के माता पिता भी इस करियर फेस्ट में शामिल हो सकते हैं।


ऑनलाइन आयोजित हो रहा EDU-FEST 2021 पूरी तरह से नि:शुल्क है। 

कैसे हो शामिल EDU-FEST 2021 में


इस फेस्ट में शामिल होने के लिए आपको edu-fest.in पर जाकर login करना है और अपना या अपने बच्चे का रजिस्ट्रेशन (registration) कराना है, जिसके लिए आपको कोई फीस नहीं देनी है।



EDU-FEST 2021 में Live Sessions, One-to-One counselling, Group counselling के अलावा ऐसे बहुत सारे विकल्प होंगे जिससे आप करियर संबंधी समस्त चिंताओं पर उचित सलाह और मार्गदर्शन हासिल कर सकते हैं।



किनसे मिलेगा मार्गदर्शन


EDU-FEST 2021 में मुख्य वक्ता के रुप में पद्मश्री शोभना नारायण (कत्थक नृत्यांगना), पूर्व ब्यूरोक्रेट एवं वर्तमान में मुंबई हाईकोर्ट में एडवोकेट आभा सिंह, इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट की प्रोफेसर डॉ. विशाखा मजूमदार, पद्मश्री शीतल महाजन (स्काई डाइवर), एडलगिव फाउंडेशन के इन्वेस्टमेंट हेड डॉ. अतुल गांधी, ऑकलैंड यूनिवर्सिटी ऑफ टेक्नोलॉजी, न्यूज़ीलैंड से डॉ. एच.एस.श्रीवास्तव शामिल हो रहे हैं। इसके अलावा देश और दुनिया के लब्ध प्रतिष्ठित करियर काउंसलर और अपने अपने क्षेत्र में कीर्तिमान स्थापित करने वाले ऐसे प्रेरणादायी व्यक्तित्व इस आयोजन में शामिल हो रहे हैं जिन्हें सुनना अपने आप में एक उपलब्धि है।



EDU-FEST 2021 के विषय में अधिक जानकारी के लिए आप कॉल कर सकते हैं – 9336677239/8545802809 पर।


आप ईमेल (email) कर सकते हैं – edufest@psyuni.com पर।

या Login कीजिए https://edu-fest.in पर।



टीम स्टेट टुडे



विज्ञापन
विज्ञापन

1,067 views0 comments
bottom of page
google.com, pub-3470501544538190, DIRECT, f08c47fec0942fa0