google.com, pub-3470501544538190, DIRECT, f08c47fec0942fa0
top of page

पेगासस के जरिए सरकार ने भारतीय लोकतंत्र को किया हाईजैक


ree

ऩई दिल्ली, 29 जनवरी 2022 : जासूसी साफ्टवेयर पोगासस पर आई एक नई रिपोर्ट में चौंकाने वाले दावे ने देश की सियासत में फिर से हंगामा खड़ा कर दिया है। इस रिपोर्ट को लेकर कांग्रेस ने मोदी सरकार की जमकर आलोचना की है। कांग्रेस प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला ने मोदी सरकार पर पेगासस के जरिए भारतीय लोकतंत्र को हाईजैक करने का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि, पीएम मोदी खुद इसमें शामिल हैं।

वहीं, कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने पेगासस डील के मुद्दे पर मोदी सरकार पर निशाना साधा है। राहुल ने सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि, मोदी सरकार ने देशद्रोह किया है। राहुल ने ट्वीट करते हुए लिखा कि, मोदी सरकार ने हमारे लोकतंत्र की प्राथमिक संस्थाओं, राज नेताओं व जनता की जासूसी करने के लिए पेगासस खरीदा था। फोन टैप करके सत्ता पक्ष, विपक्ष, सेना, न्यायपालिका सब को निशाना बनाया है, ये देशद्रोह है. मोदी सरकार ने देशद्रोह किया है।

रणदीप सुरजेवाला ने मोदी सरकार पर कई गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने कहा, मोदी सरकार के इशारे पर इस साफ्टवेयर के जरिए राहुल गांधी, पूर्व प्रधानमंत्री देवगौड़ा, पूर्व मुख्यमंत्री कुमारास्वामी, भाजपा की पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे सिंधिया समेत कई नेताओं की जासूसी की गई है।

Comments


bottom of page
google.com, pub-3470501544538190, DIRECT, f08c47fec0942fa0