google.com, pub-3470501544538190, DIRECT, f08c47fec0942fa0
top of page

पीएम की जान लेने पर तुले कांग्रेसियों को जनता माफ नहीं करेगी : राजनाथ


देहरादून, 6 जनवरी 2022 : विजय संकल्प यात्रा के समापन पर आज उत्तरकाशी में केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ, सीएम पुष्कर सिंह धामी सहित कई अन्य दिग्गज जुटेंगे। वहीं जौलीग्रांट एयरपोर्ट पहुंचने पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी सहित अन्य मंत्री व नेताओं ने उनका स्वागत किया। यहां से राजनाथ सिंह उत्तरकाशी पहुंचे और प्राचीन काशी विश्वनाथ मंदिर में दर्शन किए। इसके साथ भाजपा की विजय संकल्प यात्रा का जोशियाड़ा में समापन किया गया।

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि दुनिया में भारत की साख बढ़ी है। उन्होंने पंजाब में पीएम मोदी की जान से खिलवाड़ को पूरी तरह सुनियोजित और कांग्रेस प्रायोजित बताया। कहा कि न भूलें कि इस साजिश को अंजाम देने वाले चरणजीत चन्न को और हरीश रावत ने पंजाब का सीएम बनाया है। पीएम मोदी की जान लेने पर तुले कांग्रेसियों को जनता माफ नहीं करेगी।

उन्होंने कहा कि कुछ सोच समझ कर अटलजी ने उत्तराखंड राज्य को एक आदर्श राज्य बनाना चाहते थे। अभी तक यह राज्य एक आदर्श राज्य नहीं बन पाया है। इसके लिए केवल पांच वर्षों का समय पर्याप्त नहीं होता। इसके लिए एक और मौका चाहिए। पीएम मोदी के मन में उत्तराखंड के विकास को लेकर एक तड़प है। केदारनाथ में उन्होंने पुनर्निर्माण कराया है। कांग्रेस कहती है कि उत्तराखंड में भाजपा ने तीन मुख्यमंत्री बनाए। वह पूछते हैं कि भाजपा मुख्यमंत्री क्यों बदल रही है। मुख्यमंत्री बदलना भाजपा का अंदरूनी मामला है। किसको क्या जिम्मेदारी दी जाए इस पर कांग्रेस को क्यों परेशानी है?

राजनाथ सिंह ने कहा कि साल 2014 के बाद कांग्रेस पहाड़ों में दुबक गई थी। उत्तराखंड वासियों को यह तय करना होगा कि हमें ‘एक बार इसको, एक बार उसको’ की सोच से बाहर निकलना होगा। इस बार कांग्रेस को पहाड़ों से भी बाहर कर दीजिए और भाजपा को पुनः मौका जरूर दीजिए। हमने देश की जनता से कहा था कि सरकार बनने पर जम्मू-कश्मीर से धारा 370 को समाप्त करेंगे। चुनाव के बाद हमने उसे समाप्त कर दिया। हम जो कहते हैं, करते हैं। उत्तराखंड में भी हम जो कहेंगे, वह करके दिखाएंगे।

इस मौके पर सीएम पुष्कर सिंह धामी ने उत्तरकाशी में करीब 110 करोड़ की 75 योजनाओं का शिलान्यास व लोकार्पण किया। इसके साथ ही जनता को सम्बोधित किया।

13 views0 comments
bottom of page
google.com, pub-3470501544538190, DIRECT, f08c47fec0942fa0