google.com, pub-3470501544538190, DIRECT, f08c47fec0942fa0
top of page

श्रीकृष्ण जन्मस्थान के दर्शन करने वाले पहले प्रधानमंत्री बनें नरेंद्र मोदी


मथुरा, 23 नवंबर 2023 : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज (गुरुवार) को कान्हा की नगरी मथुरा पहुंचे। मथुरा में उनका यह चौथा दौरा है लेकिन पहली बार उन्होंने श्रीकृष्ण जन्म स्थान के दर्शन किए। मंदिर में उनका स्वागत ढोल नगाड़ों के साथ किया गया।

पीएम मोदी के दौरे से पहले मथुरा को दुल्हन की तरह सजाया गया था। श्रीजन्म स्थान में दर्शन पूजन के बाद वह बृज उत्सव में शामिल होने के लिए रवाना हो गए।

ब्रज रज उत्सव में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कृष्ण भक्त मीरा बाई पर डाक टिकट और स्मारक सिक्का जारी किया। उनकी अगवानी के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ डेढ़ घंटे पहले पहुंचे। वहीं, राज्यपाल आनंदी बेन पटेल समेत उपमुख्यमंत्री और कई मंत्री भी मौजूद रहे।

मीरा बाई का 525वां जन्मोत्सव

रेलवे मैदान में 14 नवंबर से शुरू हुए ब्रज रज उत्सव मीरा बाई का 525वां जन्मोत्सव मनाया जा रहा है। कार्यक्रम में शामिल होने के लिए पहुंच रहे प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का हेलीकाप्टर शाम 3.40 बजे छावनी स्थित हेलीपैड पर उतरेगा। यहां से कार से श्रीकृष्ण जन्मस्थान दर्शन के लिए जाएंगे। यहां 15 मिनट आराध्य के दर्शन और पूजन के बाद वह रेलवे मैदान में आयोजित ब्रज रज उत्सव में शामिल होंगे।

सुरक्षा के व्यापक इंतजाम

सड़क के दोनों तरफ सजावट की गई है। यहां से श्रीकृष्ण जन्मस्थान के रास्ते में दीवारों पर पेंटिंग बनाई गई हैं। चौराहों की सजावट की गई है, वहीं भूतेश्वर तिराहे पर राम मंदिर की कलाकृति लगाई गई है। इसके लिए सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए हैं। कार्यक्रम के अनुसार मीराबाई के जन्मोत्सव समारोह में डाक टिकट और 525 रुपये का स्मारक सिक्का जारी करने के बाद पीएम का संबोधन होगा।

शाम को दिल्ली के लिए हुए रवाना

बृज उत्सव में प्रधानमंत्री ने मीराबाई पर आधारित सांसद हेमामालिनी द्वारा प्रस्तुत नृत्य नाटिका को देखा। करीब साढ़े सात बजे वह मथुरा से दिल्ली के लिए रवाना हो गए।

पूर्व में पीएम का कार्यक्रम वृंदावन में ठाकुर बांकेबिहारी मंदिर, मदन मोहन मंदिर और मथुरा में द्वारकाधीश मंदिर में दर्शन का था, लेकिन बाद में इसे निरस्त कर दिया गया। डीएम शैलेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि प्रधानमंत्री जन्मस्थान भी दर्शन को जाएंगे। प्रशासन ने इसके लिए पूरी तैयारी कर ली है।

Comments


bottom of page
google.com, pub-3470501544538190, DIRECT, f08c47fec0942fa0