रिपोर्ट - आदेश शुक्ला
कोरोना से जंग जीतने के बाद पोस्ट कोविड परेशानियां लोगों को घेर रही हैं। इसमें शरीर का थकना, हाथ पैर और जोड़ों में दर्द रहना, पैर के तलुए खुजलाना, पूरा दिन बिस्तर पर लेटे रहना जैसे लक्षण आम हैं। अगर आप भी कुछ ऐसे ही दौर से गुजर रहे हैं तो आप घबराइये नहीं। हम आपको बताने जा रहे हैं खान-पान के साथ साथ कुछ ऐसे तरीके जिससे आप बिना दवाइयों के ही इन समस्याओं से छुटकारा पा सकेंगें।
सुबह उठ कर काले या सफेद तिल के लड्डू जो गुड़ के बने हों या एक या दो चम्मच काले या सफेद तिल और गुड़ लेकर मुंह मे डालिए और काम करते करते चबाते रहिए। कोशिश कीजिए कि आप इसे निगले नहीं। स्वाद लेकर खूब देर तक चबाते रहें। इससे आप की पचास प्रतिशत समस्या हल हो जाएंगी।
दरअसल कोरोना संक्रमण से लड़ने में शरीर की सारी ताकत खत्म हो जाती है। ऐसे में लोगों को बात करने में भी सांस चढ़ने लगती है। कई लोगों को बाल झड़ने और जोड़ों के दर्द की समस्या ज्यादा परेशान कर रही है। सांस लेने में छाती में दर्द होना, शरीर में पहले जैसी ऊर्जा नहीं होना ये शिकायतें भी आम है। कई लोगों को सूखी खांसी भी परेशान कर रही है। इसके लिए जरुरी है कि आप खूब आराम कीजिए और अपना खानपान सही कीजिए
किस प्रकार का भोजन करना है पोस्ट कोविड
सुबह के नाश्ते में मेवा, फल , शहद वाला नींबू पानी लीजिए।
ताजे मौसमी फल फायदेमंद होंगे।
दिन भर में चार से पांच लीटर पानी पीजिए।
दिन में एक या दो बार गर्म गुनगुने पानी में नींबू डाल कर पीजिए।
नारियल पानी फायदेमंद होगा।
दोपहर में भरपेट भोजन लें। दाल, चावल , रोटी, सब्जी पूरा भोजन अवश्य करें।
छोला, राजमा, लोबिया, पनीर, या अन्य प्रोटीन युक्त खाना खाएं।
भोजन के साथ पानी की जगह मट्ठे को पीने की आदत डालें।
दिन में दो बार आयुर्वेदिक चाय या काढ़ा लीजिए।
घर पर योग, ध्यान और प्राणायाम जरुर कीजिए। घर पर या छत पर कुछ देर ताजी हवा लेते हुए टहलिए।
रात्रिकाल के भोजन में खिचड़ी, दलिया आदि ले सकते हैं।
बहुत तला-भुना भोजन करने से बचें।
लगातार काम करने से बचें। काम करते हुए 5-7 मिनट का ब्रेक लेते रहें।
अगर भोजन एक बार में नहीं कर पाते तो थोड़ा थोड़ा दिन में कई बार खाएं। भूखे पेट बिल्कुल ना रहें।
टीम स्टेट टुडे
Comentários