google.com, pub-3470501544538190, DIRECT, f08c47fec0942fa0
top of page

सत्ता के गलियारे से दलाल गायब, राष्ट्र निर्माण में पीएम की प्रतिबद्धता पर गर्व-राधा मोहन

chandrapratapsingh

लखनऊ, 29 मई 2022 : भाजपा की प्रदेश कार्यसमिति की बैठक में शामिल होने आए प्रदेश प्रभारी राधा मोहन सिंह ने यहां मोदी सरकार की आठ वर्षों की उपलब्धियों का उल्लेख किया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार ने न्यू इंडिया की संकल्पना को साकार किया है।

एक भारत-श्रेष्ठ भारत के दृष्टिकोण को साकार करने की आकांक्षा को प्रभावी और सुनियोजित तरीके से पूरा किया गया है। उन्होंने कहा कि 2014 का चुनावी जनादेश यूपीए सरकार के पालिसी पैरालिसिस, भ्रष्टाचार और जबरदस्त वंशवादी राजनीति के बाद था। अब दिल्ली की सत्ता के गलियारे से दलाल गायब हो गए हैं।

135 करोड़ भारतीयों के सामर्थ्य और कौशल से संचालित और ''सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास, सबका प्रयास'' के मंत्र पर चलने वाली मोदी सरकार ने गरीबी दूर करने व देश को समृद्ध बनाने के उद्देश्य से कई पहल की हैं। प्रदेश प्रभारी ने कहा कि हमें राष्ट्र निर्माण के प्रति प्रधानमंत्री मोदी की प्रतिबद्धता पर गर्व महसूस होता है।

देश में एक नई राजनीति की शुरुआत हुई है, जिसने आम नागरिकों की भावनाओं को समेट लिया। लाल बत्ती के रौब और धमक पर विराम लग गया। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार ने आठ वर्ष के कार्यकाल में जन से लेकर धन तक से जुड़े सबसे ज्यादा बड़े फैसले लिए। हर मोर्चे पर उन्होंने देश की छवि मजबूत करने की कोशिश की है।

4 views0 comments

Comments


bottom of page